अमेरिका-भारत: राष्‍ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, मालदीव और अफगानिस्‍तान पर हुई चर्चा

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और दोनों नेताओं ने मालदीव में वर्तमान हालातों के अलावा कई और मुद्दों पर चर्चा की। व्‍हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी दी गई है।

Recommended Video

    Narendra Modi और Donald Trump ने Phone call पर की अहम बातचीत | वनइंडिया हिंदी

    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और दोनों नेताओं ने मालदीव में वर्तमान हालातों के अलावा कई और मुद्दों पर चर्चा की। व्‍हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी दी गई है। ट्रंप और मोदी ने फोन पर भारतीय-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के बारे में भी चर्चा की। पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप के बीच इस वर्ष यह पहला मौका था जब दोनों नेताओं ने फोन पर बात की है।

    donald-trump-modi-on-phone

    2018 में पहली फोन कॉल
    मालदीव में ताजा हालातों के बीच ही दोनों नेताओं की ओर से बातचीत का फैसला किया गया। व्‍हाइट हाउस की ओर से कहा गया है, 'दोनों नेताओं ने मालदीव के हालातों पर चिंता जताई और लोकतांत्रिक संस्‍थाओं का सम्‍मान और कानून की बहाली की अहमियत पर जोर दिया।' राष्‍ट्रपति ट्रंप की दक्षिण-एशिया रणनीति के तहत दोनों नेताओं ने अफगानिस्‍तान की सुरक्षा और स्‍थायित्‍व पर जोर दिया। व्‍हाइट हाउस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं ने अफगानिस्‍तान में जारी युद्ध पर चर्चा की, म्‍यांमार से रोहिंग्‍या मुसलमानों के पलायन के अलावा नॉर्थ कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर भी चर्चा की।

    अप्रैल में दोनों देशों के बीच होगी वार्ता
    व्‍हाइट हाउस की ओर से आगे दी गई जानकारी में कहा गया है कि दोनों नेता अमेरिका और भारत के बीच सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए मंत्री स्‍तर की बातचीत के लिए सहमत हुए हैं। यह बातचीत अप्रैल में होगी और इसमें दोनों देशों के रक्षा और कूटनीति से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। यह बातचीत '2+2' मि‍निस्‍ट्रीयल डायलॉग के तहत होगी। '2+2 डायलॉग का ऐलान जून 2017 में पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप की हुई पहली मुलाकात के बाद किया गया था। इस तरह की बातचीत में भारत से विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिका से विदेश मंत्री रेक्‍स टिलरसन और रक्षा मंत्री जिम मटीस शामिल होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+