थाइलैंड के बाद पीएम नरेंद्र मोदी तीन दिनों की यात्रा पर पहुंचे जापान

जापान की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेकिन उससे पहले थाइलैंड में उतरे। थाइलैंड के दिवगंत राजा को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं थाइलैंड। एक दिन रुक कर अब रवाना होंगे जापान।

बैंकाक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के जापान दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। गुरुवार से उनका जापान दौरा शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने जापान पहुंचने पर जापानी भाषा में दो ट्वीट किए।

pm-modi-japan-visit.jpg

पीएम की दूसरी यात्रा

उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच परमाणु सौदा होने की उम्‍मीद है। इसके अलावा इंडियन नेवी के लिए 12 एम्‍फीबियस एयरक्राफ्ट की डील को फाइनल किया जा सकता है। यह डील वर्ष 2013 से दोनों देशों के बीच अटकी हुई है।

जापान पहुंचने से पहले पीएम थाइलैंड में उतरे पीएम मोदी ने यहां पर थाइलैंड के दिवंगत राजा भूमिबोल को श्रद्धांजलि दी।

हाई स्‍पीड ट्रेन की सवारी

पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे के साथ एक सालान सम्‍मेलन में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह जापान के राजा से भी मुलाकात करेंगे।

टोक्‍यो से पीएम मोदी, पीएम एबे के साथ शिंकनसेन की मशहूर बुलेट ट्रेन की सवारी करेंगे और कोबे की यात्रा करेंगे।

यह वही बुलेट ट्रेन है जिसकी टेक्‍नोलॉजी का प्रयोग मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली हाई स्‍पीड ट्रेन के लिए किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने किया ट्वीट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर कहा, 'पूर्व की ओर यात्रा शुरू, इस बार जापान के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री टोक्‍यो रवाना हुए। पीएम मोदी टोक्‍यो से एबे के साथ प्रसिद्ध शिंकनसेन बुलेट ट्रेन के जरिए कोबे जाएंगे।'

कोबे में बनतीं हाई स्‍पीड ट्रेन

कोबे वह जगह है जहां पर कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज फैसिलिटी में हाई स्‍पीड ट्रेन का निर्माण होता है। पीएम मोदी ने कहा था कि वह व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के तरीके तलाश करने के लिए भारत और जापान के शीर्ष व्यापारिक नेताओं के साथ एक विस्तृत वार्ता करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+