Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्रंप और पुतिन दोनों के खास हैं यूएई के नए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद, बाज से है विशेष लगाव, जानिए कुल संपत्ति

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के अगले राष्ट्रपति चुने गए हैं। 61 वर्षीय नेता शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अपने भाई शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान की मौत के बाद उनकी जगह लेंगे।

अबु धाबी, 13 मईः शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के अगले राष्ट्रपति चुने गए हैं। 61 वर्षीय नेता शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अपने भाई शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान की मौत के बाद उनकी जगह लेंगे। साल 2014 में शेख खलीफा को एक स्ट्रोक आया था। इसके बाद से वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए थे। इस दौरान आठ सालों से उनके भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ही सरकार के कामकाज संभाल रहे थे।

कुल इतनी संपत्ति के हैं मालिक

कुल इतनी संपत्ति के हैं मालिक

अपने भाई की मृत्यु से पहले शेख मोहम्मद लगभग 30 बिलियन अमेरिकी डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति और 150 बिलियन डॉलर से अधिक की पारिवारिक संपत्ति के मालिक थे। अगर कुल संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो यह पाकिस्तान के कुल बजट का चार गुना अधिक है। बता दें कि पाकिस्तान का सालाना बजट 45 बिलियन डॉलर है। वहीं, यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान की कुल संपत्ति 830 बिलियन डॉलर बतायी जाती है।

मोरक्को से की शुरुआती पढ़ाई

मोरक्को से की शुरुआती पढ़ाई

शेख मोहम्मद की पढ़ाई मोरक्को में रॉयल अकादमी में शुरू हुई जहां उन्होंने 10 साल की उम्र तक अध्ययन किया। फिर, वे अबू धाबी में अल ऐन लौट आए जहां उन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी की। अपने स्कूली दिनों के समाप्त होने के बाद शेख मोहम्मद को यूनाइटेड किंगडम में रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट भेजा गया। सैंडहर्स्ट में उन्होंने एक आर्मर कोर्स, एक फ्लाइंग कोर्स, एक पैराशूटिस्ट कोर्स पूरा किया। इसके साथ ही सामरिक विमानों और हेलीकॉप्टरों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

ट्रम्प और पुतिन दोनों के हैं खास

ट्रम्प और पुतिन दोनों के हैं खास

शेख मोहम्मद इस्लामी चरमपंथ के खिलाफ संघर्ष में सबसे आगे रहे हैं। ईरान और मुस्लिम ब्रदरहुड के खिलाफ लड़ाई में, उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक प्रमुख सहयोगी के रूप में साथ दिया। न सिर्फ अमेरिका शेख मोहम्मद का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी घनिष्ठ संबंध हैं। अतीत में वह पुतिन और ट्रम्प के बीच बातचीत में मध्यस्थता की है। इसके अलावा उनकी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के साथ भी घनिष्ठ मित्रता है।

रईशी के लिए जाने जाते हैं नए राष्ट्रपति

रईशी के लिए जाने जाते हैं नए राष्ट्रपति

शेख मोहम्मद अपनी लग्जरियस लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। 1981 में जब उन्होंने राजकुमारी सलमा से शादी की तो एक स्टेडियम तैयार किया गया, जहां सात दिवसीय समारोह के लिए 20,000 मेहमानों के ठहरने का प्रबंध था। इस शादी में 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च होने का अनुमान लगाया गया था। उनके पास दो निजी जेट हैं। एक बोइंग 747 (A6-UAE) और एक बोइंग 787। इसके साथ ही शेख मोहम्मद के पास रबदान नाम की एक समुद्री नौका भी है जिसकी कीमत 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर बतायी जाती है।

बाज पक्षी का साथ है पसंद

बाज पक्षी का साथ है पसंद

शेख मोहम्मद बाज पक्षी के बेहद शौकीन हैं, उन्हें इस बहादुर पक्षी से विशेष लगाव है। अक्सर वह इसके साथ पाए जाते हैं। यूएई में बाज के शिकार पर रोक है। वह लगातार ऑरिक्स और हुबारा जैसी विलुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण के प्रयास का काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मोहम्मद बिन जायद संरक्षण कोष की स्थापना की है। यह कोष उन व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है जो ऐसी प्रजातियों की रक्षा के लिए अथक प्रयास करते हैं।

कई चैरिटी मिशन को दी है आर्थिक मदद

कई चैरिटी मिशन को दी है आर्थिक मदद

शेख मोहम्मद ने मानव तस्करी से लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र वैश्विक पहल को 55 मिलियन अमेरिकी डॉलर का दान दिया है। बिल गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर उन्होंने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बच्चों के लिए टीकों की खरीद और वितरण के लिए 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया था। उन्होंने 2005 में जायद चैरिटी मैराथन शुरू किया था जिसमें गुर्दे की बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए लाखों डॉलर खर्च किए गए। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य वैश्विक कार्यक्रमों का भी समर्थन किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+