जान बचाकर कोलंबो से 'फरार' हुआ राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का परिवार, देखें वीडियो
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का परिवार श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से फरार हो गए हैं। अभी वे कहां हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।
कोलंबो, 10 मईः श्रीलंका इस समय अपने आजादी के इतिहास के बाद सबसे बड़े आर्थिक संकट के बीच जूझ रहा है। चारों ओर दंगों-और हिंसा का माहौल है। इस बीच मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का परिवार श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से फरार हो गए हैं। अभी वे कहां हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।
Recommended Video

हेलीकॉप्टर से हुए फरार
इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राष्ट्रपति का परिवार एक हेलीकॉप्टर पर बैठता दिख रहा है। अभी वे कहां गए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। कुछ समय पहले श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के भी परिवार सहित कोलंबो से भागने की खबर आयी थी। इस खबर के सामने आने के बाद श्रीलंका के उत्तर-पूर्व में स्थित इस त्रिंकोमाली नौसैनिक अड्डे के बाहर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री भी भागे
आज सुबह श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के कोलंबो स्थित आवास पर हजारों प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया था। जिसके बाद उन्हें भारी हथियारों से लैस सैनिकों द्वारा बचाया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने 'टेंपल ट्रीज' में भी घुसने की कोशिश की। दो मंजिला औपनिवेशिक युग की ये इमारत, श्रीलंका के प्रधानमंत्री का आवास होता है और महिंदा राजपक्षे अपने परिवार के साथ यहीं पर रहते थे।

प्रधानमंत्री आवास पर फेंके गए बम
एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि, "सुबह से पहले के ऑपरेशन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार को सेना ने सुरक्षित निकाल लिया था।" अधिकारी ने कहा कि, "कम से कम 10 पेट्रोल बम प्रधानमंत्री परिसर में फेंके गए थे।" जब सुरक्षा बलों ने महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार को प्रधानमत्री के आधिकारिक आवास 'टेंपल ट्रीज' से बाहर निकाला, तो पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हवा में चेतावनी दी। और फिर सेना के सैकड़ों जवानों ने मिलकर राजपक्षे परिवार को बाहर निकाला। इस दौरान लोग भयानक नारेबाजी कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications