शनिवार से अमेरिका में बंद होगा Tiktok, बैन के लिए इमरजेंसी पावर का प्रयोग करेंगे ट्रंप!
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर साइन कर चीनी वीडियो एप टिकटॉक को बैन करने के निर्देश दे सकते हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को एयरफोर्स वन पर मीडिया से बात करते हुए यह बात कही है। ब्लूममर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने इशारा कर दिया है कि अब वह एक आदेश को साइन करने को एप को बैन करने के लिए रेडी हैं। ट्रंप के मुताबिक इस एप को बैन करने के लिए या तो वह अपने पास मौजूद इमरजेंसी आर्थिक ताकतों का प्रयोग करेंगे या फिर वह एग्जिक्यूटि आदेश साइन करेंगे।

Recommended Video
आज ऑर्डर पर साइन करेंगे ट्रंप
शुक्रवार रात राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'मैं कल एक आदेश साइन करने वाला हूं।' उनका कहना था कि यह बैन तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगा। टिकटॉक को अमेरिका में बैन करने का खतरा विदेश मंत्री माइक पोंपेयो के एक बयान के बाद से ही बढ़ गया था। पोंपेयो ने कहा था कि जो कदम भारत ने उठाया है, उसी तरह का फैसला अमेरिकी सरकार कर सकती है। हालांकि अमेरिकी मीडिया में ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी टिकटॉक को खरीद सकती है। लेकिन ट्रंप से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई डील नहीं है जो लोगों को सुनाई दे रही है।
भारत ने क्यों लगाया थाा बैन
29 जून को भारत में सरकार ने आदेश जारी कर टिकटॉक समेत 59 चीनी एप्स को बैन क दिया था। इसके बाद चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक आर्टिकल में बताया था टिकटॉक की मदर कंपनी बाइटडांस एक झटके में कई लाख करोड़ गंवाने की कगार पर आ गई है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक टिकटॉक पर बैन लगने के बाद बाइटडांस को छह बिलियन डॉलर यानी 4,52,68,53,00000 रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। भारत सरकार ने 15 जून को भारत और चीन की सेना के बीच लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर हुए हिंसक टकराव के बाद इन एप्स को बैन करने का फैसला किया था।
-
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications