राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की शिक्षा मंत्री और इतनी बड़ी गलती, ट्विटर पर उड़ा मजाक

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की शिक्षा मंत्री की ट्वीट में निकली व्‍याकरण की गलती। लोगों ने ट्विटर पर उड़ाया मजाक और ट्रंप के चयन पर उठाए सवाल।

वाशिंगटन। नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बेट्सी देवोस को शिक्षा मंत्री के तौर पर नामित किया है। अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति का यह चयन उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल देवोस ने पिछले दिनों एक ट्वीट किया और यह ट्वीट अब देवोस के जी का जंजाल बन गया है।

Betsy-DeVos-donald-trump-education-minister-डोनाल्‍ड-ट्रंप-शिक्षा-मंत्री-ट्वीट'.jpg

ट्रंप की बधाई वाली गलत ट्वीट

डोनाल्‍ड ट्रंप ने जब शुक्रवार को राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली तो उसके कुछ घंटों बाद ही देवोस ने ट्रंप को बधाई देने के ट्वीट किया। इस ट्वीट में व्‍याकरण की गलती ने उन्‍हें लोगों को गुनाहगार बना दिया। 59 वर्षीय देवोस ने ट्रंप को ट्वीट किया और उसमें उन्‍होंने 'हिस्‍टॉरिकल' शब्‍द का गलत प्रयोग किया। इसके बाद एक ट्वीट किया गया जिसमें उनकी इस गलती को लाल पेन से निशान लगाया गया था। बस कुछ ही देर बाद ट्विटर पर देवोस की इस गलती की वजह से लोग उन्‍हें आड़े हाथों लेने लगे। देवोस एक अमेरिकी बिजनेसवुमन, समाज सेविका और शिक्षा कार्यकर्ता हैं। वह पहले से ही लोगों की आलोचना झेल रही हैं। देवोस से उनके नामांकन की पुष्टि के लिए विपक्ष ने कई सवाल पूछे थे लेकिन वह सवालों को जवाब नहीं दे पाई थीं। जो सवाल उनसे पूछे गए थे उनमें रिपब्लिकन पार्टी को उनका योगदान, उनके अरबपति होने के दर्ज, एलजीबीटी समुदाय को लेकर उनके ख्‍याल और स्‍कूलों में बंदूकों को बैन लगाने से जुड़े सवाल खास थे।

डेमोक्रेट्स ने जताई चिंता

देवोस ने बंदूकों पर प्रतिबंध को लेकर जो जवाब दिया वह काफी हैरान करने वाला था। देवोस ने कहा, 'बेहतर होगा अगर स्‍थानीय और राज्‍य मिलकर फैसला लें।' जब उनसे आगे पूछा गया तो उन्‍होंने एक ऐसे केस का हवाला दिया जिसमें स्‍कूल में बंदूक एक रक्षात्‍मक हथियार के तौर पर थी। डेमोक्रेट्स के अलावा मजूदर यूनियनों ने भी देवोस का विरोध किया है। डेमोक्रेट्स ने देवोस की उम्‍मीदवारी को लेकर चिंता जाहिर की है। साथ ही उनके परिवार की ओर से रिपब्लिकंस को दिए गए कई मिलियन डॉलर्स के योगदान को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+