Ram Mandir: मॉरीशस में 22 जनवरी को दिवाली, Port Louis में दिखाई जाएगी Live प्राण- प्रतिष्ठा
Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारत समेत दुनियाभर के सनातनियों में उत्साह है। इस बीच मॉरीशस ने बडडा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने मॉरीशस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान श्री राम जन्मभूमि में होने वाले मुख्य अनुष्ठान से जुड़ने के लिए दो घंटे का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। ऐसे में मॉरीशस सनातन धर्म मंदिर महासंघ ने खुशी व्यक्त की है।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मॉरीशस सनातन धर्म मंदिर महासंघ ने पीएम प्रविंद जुगनाथ को पत्र लिखा था। जिसे पीएम ने स्वीकार कर लिया है। इसको लेकर मॉरीशस सनातन धर्म मंदिर महासंघ के अध्यक्ष, भोजराज घूरबिन ने कहा है कि सनातनियों के लिए ये एक बड़ा निर्णय है।

भोजराज घूरबिन ने कहा, "मॉरीशस में हमारे लिए एक बड़ा निर्णय है। मॉरीशस दुनिया का पहला देश है, जहां के पीएम ने सनातनियों को 22 जनवरी को 2 घंटे की छुट्टी देने का निर्णय लिया है। मुझे आशा है कि वे (अन्य देश) हमारी बात देखेंगे प्रधानमंत्री हमें 2 घंटे की छुट्टी दे रहे हैं और वे भी हमारे भाइयों और बहनों के लिए ऐसा ही करेंगे।"
22 को मनाएंगे दिवाली
मॉरीशस सनातन धर्म मंदिर महासंघ के अध्यक्ष भोजराज घूरबिन 21 जनवरी को हम अपने सभी सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने बताया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी मॉरीशस आए, उन्होंने कहा, मॉरीशस एक 'छोटा भारत' है। 21 जनवरी को हम अपने सभी सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे हैं। मॉरीशस में हमारे मुख्य अतिथि हमारे प्रधान मंत्री होंगे। 22 जनवरी को, हम राजधानी में एक सीधा प्रसारण कर रहे हैं, जहां अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने की व्यवस्था होगी।" भोजराज ने कहा कि 22 जनवरी को घरों में दीपक जलाना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमने तैयारी शुरू कर दी है। हम दो दिवाली मना रहे हैं। पहली दिवाली 22 जनवरी को है, जबकि दूसरी दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।"
अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट की मांग
मॉरीशस के हिंदू संगठन ने अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट की मांग है। सनातन धर्म मंदिर महासंघ के अध्यक्ष, भोजराज घूरबिन ने मीडिया की बताया कि संगठन ने प्रधान मंत्री से मांग की है कि मॉरीशस से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान शुरू की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications