जमैका और क्‍यूबा में 7.7 की तीव्रता वाला भूकंप, टल गया सुनामी का खतरा

किंगस्‍टन। नॉर्थ अमेरिका के जमैका और क्‍यूबा में 7.7 की तीव्रता वाला भूकंप मंगलवार को आया है। कैरेबियन सी में स्थित इन देशों में आए भूकंप के झटके मैक्सिको और फ्लोरिडा तक महसूस किए गए। अभी तक फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबरें नहीं हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमैका से 140 किलोमीटर दूर उत्‍तर पश्चिम में स्थित मांटोएगो बे और क्‍यूबा से 140 किलोमीटर दूर निक्‍यूएरो में था। भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7:10 मिनट पर आया।

earthquake

सुनामी की वॉर्निंग जारी

क्‍यूबा के नेशनल सेसमोलॉजिकल सविर्स के हेड डॉक्‍टर एनरिके अरांगो एरियास ने मीडिया को जानकारी दी है कि अभी तक किसी के भी घायल होने या फिर किसी भी भारी नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैक्सिको के गर्वनर कार्लोस जोआक्‍यूइन गोंजालेज ने बताया कि भूकंप को कै‍रिबियान देशों के कई हिस्‍सों में महसूस किया गया है मगर अभी तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। केमैन द्वीप में देर रात एक बार फिर रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन भूकंपों की तीव्रता को देखते हुए अमेरिकर वैज्ञानिकों की तरफ से अब इन तटीय इलाके में खतरनाक सुनामी आने की संभावना जताई गई है। भूकंप का केंद्र तटीय शहर लूसिया के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। पैसेफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र की ओर से जमैका के तटीय इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी भ की गई थी। हालांकि बाद में सेंटर ने इस वॉर्निंग को वापस ले लिया और कहा कि खतरा टल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+