Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टूट जाएगा रूस, पाकिस्तान का बदल जाएगा नक्शा... 2033 में कैसी दिखेगी दुनिया, आई रिपोर्ट

कई विशेषज्ञों का दावा है कि भले ही युद्ध का नतीजा जो भी हो लेकिन इसका प्रभाव रूस पर लंबे वक्त तक रहेगा और वह इसके असर को झेल नहीं पाएगा। एक सर्वे के मुताबिक इस जंग की वजह से रूस टूट जाएगा।

Potential Russian collaps

Image: PTI

रूस और यूक्रेन के बीच के अगले महीने एक साल पूरे हो जाएंगे। इस युद्ध को लेकर अभी भी नहीं कहा जा सकता कि यह कब तक खत्म हो पाएगा। रूस, जब तक इस जंग में यूक्रेन को पराजित नहीं कर देगा तब तक यह वह पीछे हटने को तैयार नहीं है। वहीं, यूक्रेन जब तक अपने सारे इलाके वापस हासिल नहीं कर लेता तब तक वह भी जंग छोड़ने को राजी नहीं है। इस बीच कई विशेषज्ञों का दावा है कि भले ही युद्ध का नतीजा जो भी हो लेकिन इसका प्रभाव रूस पर लंबे वक्त तक रहेगा और वह इसके असर को झेल नहीं पाएगा। ग्लोबल स्ट्रैटिजिस्ट एंड एनालिस्ट के एक सर्वे के मुताबिक इस जंग की वजह से रूस टूट जाने के बेहद करीब आ गया है।

2033 तक रूस का अस्तित्व नहीं रहेगा!

ग्लोबल स्ट्रैटिजिस्ट एंड एनालिस्ट ने नए साल पर दस सर्वे किए हैं। इन सर्वे में पहला सर्वे अगले दस साल बाद यानी कि 2033 में रूस के भविष्य को लेकर किया गया है। इसमें कहा गया है कि 2033 तक रूस का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। सर्वे में ये दावा किया गया है कि रूस, यूक्रेन में लड़ी जा रही एक महंगी लड़ाई को लंबे समय तक लड़ नहीं पाएगा और असफल हो जाएगा। सर्वे में रूस के असफल होने की संभावना अफगानिस्तान के असफल होने के दोगुनी से भी अधिक है।

रूस में होगा गृहयुद्ध

2033 तक असफल होने या टूट जाने वाले देशों में सबसे अधिक 46 फीसदी विशेषज्ञों ने रूस का नाम लिया है। इससे भी अधिक 40 प्रतिशत उत्तरदाताओं को उम्मीद है कि क्रांति, गृहयुद्ध, राजनीतिक विघटन या फिर किसी अन्य कारण से 2033 तक रूस आंतरिक रूप से बिखर जाएगा। इस सर्वे के मुताबिक इसकी 14 फीसदी संभावना है कि रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। कौन सा देश जो वर्तमान में विफल राज्य नहीं है, अगले दस वर्षों में असफल देश बनने की सबसे अधिक संभावना है? इस सर्वे में भी चौंकाने वाले दावे किए गए हैं।

अमेरिका के बारे में भी आशंका जताई

21 फीसदी विशेषज्ञ मानते हैं कि रूस अगले 10 सालों में असफल होने वाला सबसे संभावित देश होगा। वहीं सर्वे में दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान है। 10 फीसदी विशेषज्ञ मानते हैं कि 2033 तक अफगानिस्तान के असफल देश बनने की सबसे अधिक संभावना है। इस सर्वे में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है। 8 फीसदी विशेषज्ञों ने पाकिस्तान के अगले दस सालों में असफल होने वाला सबसे संभावित देश बताया है। आशचर्यजनक रूप से इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अमेरिका है। 7 फीसदी विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि अमेरिका वह देश है जिसके अगले दस सालों में असफल होने के सबसे अधिक चांसेज हैं।

167 विशेषज्ञ थे शामिल

अटलांटिक काउंसिल के स्कॉक्रॉफ्ट सेंटर फॉर स्ट्रैटेजी एंड ने 167 वैश्विक रणनीतिकारों और प्रैक्टिशनर्स के विचारों को इसमें शामिल किया है। उत्तरदाताओं में मुख्य रूप से निजी क्षेत्र, शिक्षा जगत, एनजीओ के साथ-साथ स्वतंत्र सलाहकार समेत कई और क्षेत्रों से लोग शामिल हुए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+