क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

भारतीय मूल के एंटोनियो बने पुर्तगाल के नए पीएम

Google Oneindia News

लिस्‍बन। एंटोनियो कोस्‍टा पुर्तगाल के नए प्राइम मिनिस्‍टर होंगे। एंटोनियो भारतीय मूल के हैं और गोवा से उनका गहरा नाता है। राष्ट्रपति एनबिल कैवेको सिल्वा ने सोशलिस्ट पार्टी एंटोनियो को इस पद पर नियुक्त किया है।

costa-portugal

एंटोनियो के पिता ओरलैंडो कोस्टा कवि थे। उन्होंने उपनिवेश विरोधी आंदोलन में हिस्सा लिया था और पुर्तगाली भाषा में 'शाइन ऑफ एंगर' नामक एक मशहूर किताब लिखी थी।

उनके दादा लुई अफोन्सो मारिया डी कोस्टा भी गोवा के निवासी थे। हालांकि एंटोनियो कोस्टा का जन्म मोजांबिक में हुआ, पर उनके रिश्तेदार आज भी गोवा के मरगाओ के पास रुआ अबेद फारिया गांव में रहते हैं।

वर्ष 1974 में जब पुर्तगाल में तानाशाही खत्म हुई तो पहली बार पुर्तगाल में सोशलिस्ट पार्टी सत्ता में आई है। इस पार्टी को कम्यूनिस्ट्स का भी समर्थन हासिल है।

नए पीएम कोस्टा ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि वह खर्च में कटौती की नीति को बदल देंगे। कोस्टा की मानें तो उन्हें कभी भी नस्लभेद का सामना नहीं करना पड़ा। एंटोनियो लिस्बन के मेयर रह चुके हैं। मेयर रहते हुए ही उन्होंने भारत के साथ बेहतर व्यापारिक रिश्तों पर जोर दिया था।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, और कहा कि मै एंटोनियो कोस्टा को पुर्तगाल का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देता हूं। मैं द्विपक्षीय संबंध को और मजबूत बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करना चाहता हूं।

Comments
English summary
Portugal gets new PM from India. New PM Antonio Costa's father lives in Goa and his few relatives are still in India.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X