VIDEO: पॉर्न स्टार ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात कर मांगा इस्तीफा !

वॉशिंगटन। पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के आरोपों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं। भले ही ट्रंप और व्हाइट हाउस ने पॉर्न स्टार के आरोपों को बकवास बताया है, लेकिन डेनियल्स के वकील ने दावा किया है कि उनके पास ट्रंप के खिलाफ पर्याप्त सबूत है। इससे पहले न्‍यूयॉर्क के पूर्व मेयर रहे रूडी गुलियानी के नए दावे से पूरी स्टोरी में नया ट्विस्ट आ गया है। गुलियानी ने दावा किया है कि ट्रंप ने अपने प्राइवेट अटॉर्नी माइकल कोहेन को 130,000 अमेरिकी डॉलर की वह रकम वापस कर दी थी, जो माइकल ने डेनियल्‍स को दी थी। वही, दूसरी तरफ अमेरिकी मीडिया भी ट्रंप और स्टॉर्नी विवाद को लगातार कवर कर रहा है।

VIDEO: पॉर्न स्टार ने ट्रंप से फोन पर बात कर मांगा इस्तीफा !

पिछले सप्ताह एनबीसी के 'सटर्डे नाइट लाइव' शो में पॉर्न स्टार स्टोर्मी डेनियल्स और डोनाल्ड ट्रंप को फोन पर बात करते हुए दिखाया गया। दरअसल, ट्रंप और डेनियल्स के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए, एनबीसी ने एक व्यंग्य शो में ट्रंप पर चुटकी लेने की कोशिश की। इस वीडियो में अमेरिकी एक्टर एलेक बॉल्डविन ट्रंप के रोल में बैठे हैं और दूसरी तरफ खुद स्टॉर्मी डेनियल्स फोन पर उनसे बात कर रही है। इस व्यंग्य क्लिप में कोई और एक्टर ट्रंप के वकील माइकल कोहेन के रोल में है, जिन पर पॉर्न स्टार को चुप रखने के लिए 130,000 अमेरिकी डॉलर देने का आरोप है।

डोनाल्ड ट्रंप के रोल में बैठे बॉल्डविन जब डेनियल्स से पूछते हैं कि इस विवाद को खत्म करने के लिए तुम्हें क्या चाहिए, तब डेनियल्स कहती है, 'एक इस्तीफा'

न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर गुलियानी ने फॉक्‍स न्‍यूज के साथ बातचीत में कहा एक लॉ फर्मा के जरिए स्‍टॉर्मी को रकम दी गई और फिर राष्‍ट्रपति ने इसको वापस किया। गुलियानी हाल ही में ट्रंप की लीगल टीम का हिस्‍सा बने हैं।

डेनियल्स के वकील माइकल अवेनाटी ने रविवार को कहा है कि ट्रंप के वकील माइकल कोहेन के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत है, जिसमें उन्होंने उनके क्लाइंट को चुप रहने के लिए डॉलर देने की पेशकश की थी। ट्रंप के खिलाफ अपने पुख्ता सबूतों का दावा कर रहे, डेनियल्स के वकीव ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अगले चुनाव से पहले इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+