पोप फ्रांसिस से हुई गलती! महीनेभर के अंदर फिर से कर दिया बिकनी मॉडल का फोटो लाइक

Pope Francis Like Model Photo: ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट से पिछले महीने एक बिकनी मॉडल की फोटो लाइक हो गई, जिसके बाद जमकर बवाल भी हुआ था। अब इसी तरह का मामला फिर से सामने आया है, जहां पोप के अकाउंट से एक बिकनी मॉडल की तस्वीर लाइक हुई है। हालांकि एक महीने के अंदर दोबारा ये गलती कैसे हुई इस पर अभी तक वेटिकन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Recommended Video

    Pope Francis फिर विवादों में Instagram Account से लाइक की गई 1 और Model की Photo | वनइंडिया हिंदी
    मॉडल ने पोस्ट किया स्क्रीनशॉट

    मॉडल ने पोस्ट किया स्क्रीनशॉट

    दरअसल 23 दिसंबर को 'मार्गोट' नाम की एडल्ट मॉडल ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। जिसमें पोप फ्रांसिस के अकाउंट से उनकी फोटो लाइक हुई थी। इस फोटो में मॉडल ब्लैक बिकनी में नजर आ रहीं। इस स्क्रीनशॉट के साथ मॉडल ने लिखा- "uhhh, ये तो मैं हूं। इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पोप ने मेरी फोटो लाइक की है, इसका मतलब है कि मैं स्वर्ग जाऊंगी।

    पहले किसकी फोटो की थी लाइक?

    पहले किसकी फोटो की थी लाइक?

    पिछले महीने भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां पोप के इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्राजील की बिकिनी मॉडल की फोटो लाइक हुई थी। उस तस्वीर में मॉडल नतालिया गरिबोटो एक स्‍कूल गर्ल की ड्रेस में नजर आ रही थीं। साथ ही वो एक लॉकर के पास खड़ी थीं, जिसमें किताबें रखी हुई थीं। तब पोप के अलावा उस फोटो को 133,000 यूजर्स ने लाइक किया था। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पोप के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।

    मॉडल की हुई जमकर पब्लिसिटी

    मॉडल की हुई जमकर पब्लिसिटी

    वहीं इस घटना को वेटिकन ने भी गंभीरता से लिया था। साथ ही इंस्टाग्राम से पूछा था कि आखिर पोप के अकाउंट से बिकनी मॉडल की तस्वीर कैसे लाइक हुई। कैथोलिक न्यूज एजेंसी के मुताबिक पिछली बार पोप के अकाउंट से 13 नवंबर को लाइक हुआ था, हालांकि उसके दूसरे दिन लाइक को हटा दिया गया, लेकिन नतालिया की मैनेजमेंट कंपनी इस मौके को नहीं छोड़ने वाली थी। उन्होंने लाइक का स्क्रीनशॉट लेकर उसे सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी के लिए पोस्ट कर दिया। उनका कहना था कि उन्हें पोप के आधिकारिक अकाउंट से ब्लेसिंग मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+