एक्ट्रेस ने पुलिस पर तानी नकली बंदूक, बदले में अधिकारियों ने चला दी गोली, मौत
हॉलीवुड एक्ट्रेस वैनेसा मार्केज को पुलिस ने उनके लॉस एंजिलिस स्थित घर में गोली मार दी। मार्केज ने पुलिस को एक असली दिखने वाली बीबी बंदूक से धमकी दी थी जिसके बाद पुलिस ने उनपर गोली चला दी और अभिनेत्री की मौके पर मौत हो गई। पुलिस उनके घर मकानमालिक के फोन के बाद वेल्फेयर चेक के लिए गई थी।
लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड एक्ट्रेस वैनेसा मार्केज को पुलिस ने उनके लॉस एंजिलिस स्थित घर में गोली मार दी। मार्केज ने पुलिस को एक असली दिखने वाली बीबी बंदूक से धमकी दी थी जिसके बाद पुलिस ने उनपर गोली चला दी और अभिनेत्री की मौके पर मौत हो गई। पुलिस उनके घर मकानमालिक के फोन के बाद वेल्फेयर चेक के लिए गई थी। उन्हें देखने आई पुलिस पर मार्केज ने बंदूक तान दी, जिसके बाद पुलिस ने ओपन फायर में उनपर गोली चला दी।
मार्केन ने पुलिस पर तान दी बंदूक
एलए शेरिफ डिपार्टमेंट के सरजिएंट जो मेंडोजा ने बताया कि मार्केज के मकानमालिक ने पुलिस को फोन कर उनके घर जाने को कहा था। इसके बाद जब पुलिस मार्केज के लॉज एंजिलिस के पासाडेना स्थित घर पहुंची तो देखा कि उन्हें सिजर्स आ रहे हैं। मार्केज की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। पुलिस ने तुरंत मेंटल हेल्थ क्लीनिक से संपर्क किया। मेंडोजा के अनुसार पुलिस और मेंटल हेल्थ क्लिनिक के अधिकारी ने मार्केज से करीब डेढ़ घंटे तक बात की ताकि उन्हें जरूरी मदद दी जा सके।
वरुण धवन ने अनुष्का शर्मा को बताया 'मीम्स की रानी', ट्विटर पर शेयर किया ये वीडियो
ठीक नहीं थी मानसिक हालत
इसके बाद मार्केज ने एक हैंडगन से पुलिस अधिकारियों की तरफ इशारा करने लगीं, जिसके बाद पुलिस ने उनपर गोली चला दी। इसके बद पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि मार्केज के पास एक बीबी गन थी जिससे वो पुलिस अधिकारियों को धमका रही थीं। मेंडोजा ने बताया कि 49 वर्षीय एक्ट्रेस मानसिक समस्याओं से जूझ रही थीं।
जॉर्ज क्लूनी पर लगााया था गंभीर आरोप
वैनेसा मार्केज हिट टीवी सीरीज 'ईआर' में नर्स 'वेंडी गोल्डमैन' रोल के लिए जानीं जाती हैं। उन्होंने 'सेनफील्ड' और 'ब्लड इन ब्लड आउट' में भी काम किया था। पिछले साल वो हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉर्ज क्लूनी पर आरोप लगाने के कारण भी चर्चा में रही थीं। मार्केज ने 'ईआर' में उनके को-स्टार रहे क्लूनी पर आरोप लगाया था कि यौन उत्पीड़न और नस्लीय भेदभाव पर बोलने के कारण क्लूनी ने उन्हें शो से ब्लैकलिस्ट करा दिया था।
स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन पर पायल रोहतगी ने किया कमेंट, एक्ट्रेस ने यूं दिया करारा जवाब