अमेरिका में 11 पुलिस ऑफिसर्स पर बरसीं गोलियां, पांच की मौत
डलास। अमेरिका के टेक्सास राज्य के डलास में गुरुवार को हुई नस्लीय हिंसा ने अब और बड़ा रूप धारण कर लिया है। यहां पर एक पुलिस ऑफिसर्स की फायरिंग से एक अश्वेत नागरिक की मौत के बाद से विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। यह विरोध प्रदर्शन अब और हिंसक हो गए हैं। दो स्नाइपर्स ने पुलिस पर फायरिंग की है जिसमें अब तक पांच पुलिस आफिसर्स की मौत हो चुकी है।

कुछ ऑफिसर्स हुए घायल
कुछ ऑफिसर्स के घायल होने की भी खबरें हैं। अथॉरिटीज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अमेरिका के कई शहरों में पिछले दो दिनों से विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है।
डलास के पुलिस चीफ डेविड ब्राउन ने एक बयान जारी करके पहले कहा था कि दो लोगों ने 11 आफिसर्स पर गोलियां बरसाई हैं जिनमें कुछ ऑफिसर्स की मौत हो चुकी है।
जिस संदिग्ध ने पुलिस ऑफिसर्स पर गोलियां चलाई थीं उसे पुलिस ने डलास के एक गैराज से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक संदिग्ध अभी भी छिपा हुआ है।
टेक्सास में चारों तरफ बम बिछे होने की बात
पुलिस ने घटना के सिलसिले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें एक महिला भी है। इस बीच एक संदिग्ध ने बीच-बचाव करने वाले ऑफिसर्स को चेतावनी दी है कि टेक्सास में चारों तरफ 'बम' बिछे हुए हैं। फिलहाल गैराज में छिपे संदिग्ध और पुलिस के बीच बातचीत जारी है।
पुलिस चीफ डेविड ब्राउन की ओर से जानकारी दी गई है कि जिस संदिग्ध से बातचीत जारी है वह पिछले 45 मिनट से गोलियां बरसा रहा है। उसने बातचीत करने वाले आदमी से कहा है कि अंत जल्द ही आने वाला है।
उसने कहा है कि पुलिस के कई और लोगों को मारने वाला है यानि कानून के लोगों को। पुलिस बड़ी ही सावधानी से आगे की रणनीति तैयार कर रही है ताकि डलास के नागरिकों को नुकसान न पहुंचे और हम आगे बात कर पाएं।












Click it and Unblock the Notifications