VIDEO: सांसद ने पाक एसेंबली में हिन्दू लड़कियों के नाम गिना-गिना कर पूछा- कब मिलेंगी हमारी बच्चियां
नई दिल्ली। पाकिस्तान के सिंध में अल्पसंख्यक हिन्दू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला मंगलवार को नेशनल एसेंबली में उठा। पीएमएल(एन) के मेंबर ऑफ एसेंबली (एमएनए) खेलदास कोहिस्तानी ने ये मामला उठाया। कोहिस्तानी ने बच्चियों के नाम गिनाते हुए सरकार से सवाल किया कि आखिर कब तक अल्पसंख्यकों की बच्चियों के साथ ये होगा और कब तक हमारे मंदिरों पर हमले होते रहेंगे।
पाक नेशनल एसेंबली में कोहिस्तानी ने कहा, बीते चार महीने में 25 से 30 हिन्दू लड़कियां किडनैप कर ली गईं। ये कभी परिवारों के पास वापस नहीं आईं। आखिर कब तक ये जुल्म चलता रहेगा, कब तक हिन्दू निशाना बनते रहेंगे। सरकार हमें बताए कि हमारे मंदिर कब तक जलाए जाते रहेंगे। आखिर क्यों ये घटनाएं सिंध के घोटकी और उमरकोट में ही होती हैं। ये आग पूरे सिंध में ना फैले, इसके लिए सरकार कदम उठाए। सिर्फ कुछ मामलों में गिरफ्तारी हुई है। सरकार को चाहिए कि कड़े कदम इन मामलों में उठाए।
نہ تو پائل ملی ہے ۔۔۔
— Kheeal Das Kohistani MNA( PML-N )❤🇵🇰 (@KhealDas) September 17, 2019
نہ مونیکا ملی ہے ۔۔۔
ہمارے مندر محفوظ نہیں ، آج ہمیں ڈاکٹر نمرتا کی لاش مل گئی ہے.کب تک ہم پر یہ ظلم ہوتا رہے گا.
“ ہم بھی پاکستانی ہیں “ pic.twitter.com/hehk3JRDx2
बता दें कि हाल के महीनों में पाकिस्तान के सिंध में अल्पसंख्यकों पर हमले के मामले लगातार सामने आए हैं। नाबालिग लड़कियों को अगवा कर उन्हें जबरन इस्लाम में लाया गया और उनकी शादी कर दी गई। कई मामलों में 10-12 साल की बच्चियों के साथ भी ज्यादती हुई हैं। इसको लेकर वहां से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में रोष है। कुछ मामलों में पुलिस ने गिरफ्तारियां की हैं लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जितने कदम पुलिस प्रशासन को उठाने थे, नहीं उठाए गए हैं।