Modi in Russia: भारत-रूस की दोस्ती पक्की! जय-वीरू की तरह पुतिन-मोदी ने एक साथ किया सफर-VIDEO
Modi in Russia: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस यात्रा पर हैं। सोमवार को मोदी मॉस्को पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। रूस द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद और भारत में तीसरी बार सरकार बनाने के बाद पीएम मोदी की यह पहली यात्रा है।
रूस-यूक्रेन में हुई कार्रवाई से दोनों दीर्घकालिक साझेदारों के बीच संबंध जटिल हो गए हैं और रूस, भारत के प्रतिद्वंद्वी चीन के और करीब आ गया है। हालांकि, रूस के साथ भारत की दोस्ती पक्की करने के लिए पीएम मोदी पहुंच चुके हैं।

मोदी ने एक बयान में कहा कि मैं अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हूं। हम एक शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए सहायक भूमिका निभाना चाहते हैं।
जय-वीरू की तरह नजर आए मोदी-पुतिन!
पीएम मोदी ने मॉस्को में राष्ट्रपति भवन में निजी रात्रिभोज के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। यहां पीएम मोदी ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास परिसर में उनके साथ ई-कार्ट की सवारी का आनंद लिया। खास बात यह रही कि पुतिन ने ई-कार्ट चलाई और पीएम मोदी ने सवारी का आनंद लिया। इस दौरान दोनों की केमेस्ट्री देख लोगों को आने वाले कल के सुखद होने के आसार नजर आए।
इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि आज शाम नोवो-ओगारियोवो में मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार। कल की हमारी बातचीत का भी बेसब्री से इंतजार है, जो निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
'दोस्ती को संजोने और जश्न मनाने का अवसर'
वहीं, विदेश मंत्रालय ने कहा कि दो करीबी दोस्तों और भरोसेमंद भागीदारों की मुलाकात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नोवो-ओगारियोवो में अपने आधिकारिक निवास पर निजी कार्यक्रम में स्वागत किया। दोनों नेताओं के लिए दोस्ती को संजोने और जश्न मनाने का अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications