क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

UNGA में बोले पीएम मोदी- मैं उस देश का प्रतिनिधि, जो है मदर ऑफ डेमोक्रेसी

संयुक्त राष्ट्र महासभा में वैश्विक नेता के तौर पर सबसे पहला संबोधन पीएम मोदी का होगा।

Google Oneindia News

न्यूयॉर्क, 25 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी के अलावा महासभा को करीब 109 देशों के अध्यक्ष व्यक्तिगत तौर पर और 60 राष्ट्राध्यक्ष पूर्व-रिकॉर्ड किए गए वीडियो बयानों के माध्यम से संबोधित करेंगे। कोरोना वायरस महामारी और तालिबान की चुनौती के बीच दुनियाभर की निगाहें पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी हैं। पढ़िए, संयुक्त राष्ट्र महासभा से जुड़ा हर लाइव अपडेट-

modi

लाइव अपडेट्स

Newest First Oldest First
7:25 PM, 25 Sep

इस समय अफ़ग़ानिस्तान की जनता को वहां की महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यक आबादी को मदद की ज़रूरत है। इसमें हमें अपना दायित्व निभाना ही होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
7:12 PM, 25 Sep

संयुक्त राष्ट्र को स्वयं को प्रासंगिक बनाए रखना है तो उसे अपनी इफेक्टिवनेस को सुधारना होगा, रिलायबिलिटी को बढ़ाया होगा। UN पर आज कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
7:12 PM, 25 Sep

हमें ध्यान रखना होगा ओसियन रिसोर्सेज को हम यूज करें अब्यूज नहीं हमारे समुद्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की लाइफलाइन भी हैं। इन्हें हमें एक्सपैंशन और एक्सक्लूजन की दौड़ से बचाकर रखना होग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
7:08 PM, 25 Sep

पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर भी इशारों ही इशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो आतंक का इस्तेमाल कर रहे, उन्हें भी खतरा है।
7:04 PM, 25 Sep

मैं आज दुनिया भर के वैक्सीन मैन्युफैक्चर्स को भी आमंत्रित करता हूं कि आइए और भारत में वैक्सीन बनाइए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
7:04 PM, 25 Sep

हमें इस बात के लिए भी सतर्क रहना होगा वहां कि नाजुक स्थितियों का इस्तेमाल कोई देश अपने स्वार्थ के लिए एक टूल की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश न करे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
7:02 PM, 25 Sep

मैं आज दुनिया भर के वैक्सीन मैन्युफैक्चर्स को भी आमंत्रित करता हूं कि आइए और भारत में वैक्सीन बनाइए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
7:01 PM, 25 Sep

UNGA में पीएम मोदी का संबोधन
7:01 PM, 25 Sep

हमारे महासागर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की जीवन रेखा भी हैं। हमें उन्हें विस्तार की दौड़ से बचाना चाहिए। नियम-आधारित विश्व व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक स्वर में बोलना चाहिए: UNGA में पीएम मोदी
6:59 PM, 25 Sep

पीएम मोदी ने यूएन में अफगानिस्तान का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि अफगानिस्तान के क्षेत्र का उपयोग आतंकवाद फैलाने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए ना हो।
6:58 PM, 25 Sep

प्रतिगामी सोच के साथ, जो देश आतंकवाद का राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ये समझना होगा कि आतंकवाद, उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
6:56 PM, 25 Sep

भारत के वैज्ञानिक एक नेजल वैक्सीन के निर्माण में भी लगे हैं। मानवता के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए भारत ने एक बार फिर दुनिया के जरूरतमंदों को वैक्सीन देनी शुरू कर दी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
6:55 PM, 25 Sep

पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत का विकास होता है, तब दुनिया बदलती है।
6:54 PM, 25 Sep

पीएम ने कहा कि मैं UNGA को ये जानकारी देना चाहता हूं कि भारत ने दुनिया की पहली DNA वैक्सीन विकसीत कर ली है, जिसे 12 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों को लगाया जा सकता है।
6:53 PM, 25 Sep

अपने संबोधन में पीएम ने आगे कहा कि आज विश्व के सामने प्रतिगामी सोच और उग्रवाद का खतरा बढ़ता जा रहा है। इन परिस्थितियों में, पूरे विश्व को विज्ञान आधारित, तर्कसंगत और प्रगतिशील सोच को विकास का आधार बनाना ही होगा।
6:52 PM, 25 Sep

विकास, सर्वसमावेशी हो, सर्व-पोषक हो, सर्व-स्पर्शी हो, सर्व-व्यापी हो, ये हमारी प्राथमिकता है- पीएम मोदी
6:51 PM, 25 Sep

पीएम ने कहा कि भारत का वैक्सीन डिलीवरी प्लेटफॉर्म कोवीन एक ही दिन में करोड़ों वैक्सीन डोज लगाने के लिए डिजीटल सहायता दे रहा है।
6:49 PM, 25 Sep

संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि एक छोटा बच्चा जो कभी एक रेलवे स्टेशन की टी स्टॉल पर अपने पिता की मदद करता था वो आज चौथी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर UNGA को संबोधित कर रहा है।
6:48 PM, 25 Sep

हमारी विविधता, हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। एक ऐसा देश जिसमें दर्जनों भाषाएं हैं, सैकड़ों बोलियां हैं, अलग-अलग रहन सहन, खान-पान है। ये वाइब्रेंट डेमोक्रेसी का उदाहरण है: पीएम मोदी
6:46 PM, 25 Sep

भारत सरकार ने 17 करोड़ से ज्यादा घरों में साफ पानी पहुंचाया। इसके लिए देश में बड़ा अभियान चल रहा है: पीएम मोदी
6:45 PM, 25 Sep

संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी का संबोदन
6:44 PM, 25 Sep

लोकतंत्र की हमारी हजारों वर्षों की महान परंपरा रही है। इस 15 अगस्त को भारत ने अपनी आजादी के 75 वें साल में प्रवेश किया: पीएम मोदी
6:44 PM, 25 Sep

पीएम ने कहा कि मैं उस देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं जिसे मदर ऑफ डेमोक्रेसी का गौरव हासिल है।
6:42 PM, 25 Sep

पीएम ने कहा कि गत डेढ़ वर्ष से पूरा विश्व, 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहा है। ऐसी भयंकर महामारी में जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
6:42 PM, 25 Sep

संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी ने कोरोना से मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
6:39 PM, 25 Sep

संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि नमस्कार साथियों, अब्दुल्ला शाहिद को अध्यक्ष पद संभालने के लिए बहुत-बहुत बधाई।
6:37 PM, 25 Sep

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी का संबोधन शुरू
6:36 PM, 25 Sep

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्ष वी. श्रृंगला और संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस संधू, मौजूद हैं।
6:33 PM, 25 Sep

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय मौजूद हैं।
6:28 PM, 25 Sep

UN मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में होगा संबोधन
READ MORE

Comments
English summary
PM Narendra Modi UNGA 2021 Speech UN General Assembly Address Live News Updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X