Ukraine Crisis: यूक्रेन युद्ध की आग बुझा पाएंगे पीएम मोदी? जेलेंस्की के बाद अब पुतिन से करेंगे बात

25 फरवरी को पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी और यूक्रेन में जारी हिंसा को तत्काल बंद करने का आग्रह किया था।

कीव/मॉस्को/नई दिल्ली, मार्च 07: यूक्रेन युद्ध 12वें दिन प्रवेश कर चुका है और अभी भी यूक्रेन के कई शहरों में भारी लड़ाई जारी है। रूस की सेना लगातार यूक्रेन के शहरों पर काबू करने की कोशिश कर रही है, जबकि यूक्रेनी योद्ध मुंहतोड़ जबाव देने में लगे हुए हैं। इन सबके बीच दुनियाभर के कई नेता लगातार बातचीत के जरिए यूक्रेन युद्ध की आग को ठंडा करने की कोशिश कर रहे हैं और पीएम मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है और अब पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करेंगे।

यूक्रेन युद्ध का 12वां दिन

यूक्रेन युद्ध का 12वां दिन

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बात की है। बातचीत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन संकट के दौरान युद्ध के बारे में पीएम मोदी को बताया और यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि, 'पीएम मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने में यूक्रेन सरकार की कोशिश की तारीफ की है'। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से बातचीत के बाद अब पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। वहीं, यूक्रेन संघर्ष 12वें दिन में प्रवेश कर गया है। पीएम मोदी ने दोनों नेताओं से पहले भी बात कर चुके है और 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद पीएम मोदी ने शांति की अपील की थी। हालांकि, यूनाइटेड नेशंस में भारत बीच का रास्ता अपनाते हुए ना ही यूक्रेन और ना ही रूस का समर्थन कर रहा है। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था और उसके बाद भारत की तरफ से कई बार युद्धविराम की अपील की गई है और यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार लगातार दोनों देशों की सरकार के साथ संपर्क बनाए हुई है।

पहले भी बातचीत कर चुके हैं पीएम मोदी

पहले भी बातचीत कर चुके हैं पीएम मोदी

25 फरवरी को पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी और यूक्रेन में जारी हिंसा को तत्काल बंद करने का आग्रह किया था। वहीं, पीएम मोदी ने दूसरा आह्वान 2 मार्च को किया गया था, जब पीएम मोदी ने पुतिन के साथ भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की थी। वहीं, 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच एक चौतरफा युद्ध छिड़ने के बाद 26 फरवरी को पीएम मोदी ने पहली बार यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की थी। संयुक्त राष्ट्र में वोटिंग को लेकर राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने पीएम मोदी से बात की थी और भारत के राजनीतिक समर्थन की मांग की थी।

भारतीयों के लिए ऑपरेशन गंगा

भारतीयों के लिए ऑपरेशन गंगा

केंद्र सरकार, युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा का संचालन कर रही है। भारतीय नागरिकों के बाहर निकलने के लिए एक सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए भारत पहले ही यूक्रेन से संपर्क कर चुका है। विदेश मंत्रालय ने भी युद्धविराम का आग्रह किया है, जिसे रूस ने चुनिंदा रूप से लागू किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत का रुख महत्वपूर्ण है, क्योंकि उसने यूक्रेन के नागरिकों की सुरक्षा और शांति के लिए चिंता जताई है और यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी है, लेकिन भारत ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ प्रस्तावों से परहेज किया है। वहीं, पीएम मोदी से बातचीत के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि, 'रूसी आक्रमण के मुकाबला के बारे में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को सूचित किया। युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता और उच्चतम स्तर पर शांतिपूर्ण वार्ता के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता की भारत ने सराहना की है'

जेलेंस्की ने मांगा था समर्थन

जेलेंस्की ने मांगा था समर्थन

यूक्रेन के युद्ध में फंसने के बाद राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने भारत के राजनीतिक समर्थन की मांग की थी और पीएम मोदी ने शांति प्रयासों की दिशा में किसी भी तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति को अवगत कराया था। भारत ने हिंसा को लेकरप अपनी पीड़ा भी जताई थी और अब तक भारत सरकार की तरफ से कई बार हिंसा की तत्काल समाप्ति का आह्वान किया जा चुका है। पुतिन से बातचीत के दौरान भी पीएम मोदी ने तत्काल हिंसा रोकने की मांग की थी, लेकिन रूस ने अभी तक यूक्रेन पर हमला नहीं रोका है। जबकि, युद्ध छिड़ने के बाद से पीएम मोदी ने निकासी अभियान की प्रगति और रूस-यूक्रेन संकट की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं हैं।

यूक्रेन से निकाले जा रहे हैं भारतीय

यूक्रेन से निकाले जा रहे हैं भारतीय

पिछले एक हफ्ते में, ऑपरेशन गंगा के तहत 10,000 से अधिक भारतीय छात्रों को यूक्रेन से बाहर निकाला गया है। खारकीव और सूमी को छोड़कर, यूक्रेन के शेष क्षेत्रों से लगभग सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्का की पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने मीडिया से भावुक अपील की है। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि लोगों के सामने भयावह सच को सामने लाया जाए, किस तरह से रूस की सेना बच्चों की बर्बरता से हत्या कर रही है। ओलेना ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि मैं उन तमाम दुनियाभर की निष्पक्ष मीडिया से विनती करती हूं कि आप इस भयावह सच को बताइए, रूसी सेना यूक्रेन के बच्चों को मार रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+