PM मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज संग की बात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा
भारत के पीएम मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से टेलीफोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों खासकर आर्थिक और व्यापार को और मजबूत करने पर चर्चा की।

भारत के पीएम मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से टेलीफोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों खासकर आर्थिक और व्यापार को और मजबूत करने पर चर्चा की। इस अवसर पर स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने भारत द्वारा आयोजित जी-20 अध्यक्षता को लेकर भी चर्चा की और स्पेन की ओर से पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर ट्विटर पर ट्वीट भी किया है।
स्पेनी मीडिया वेबसाइट कोप के मुताबिक पीएम मोदी और उनके स्पेनी समकक्ष आखिरी बार बाली (इंडोनेशिया) में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में मिले थे, जहां उन्होंने द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने की योजना बनाई थी। हालांकि, एक मिसाइल के पोलिश क्षेत्र में विस्फोट ने शिखर सम्मेलन के एजेंडे को बदल दिया और कई योजनाबद्ध द्विपक्षीय बैठकों को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद सांचेज और मोदी के बीच फोन पर बात करने की योजना बनी जिसके लिए दोनों ही तैयार हुए।
PM Narendra Modi today spoke with PM of Spain Pedro Sanchez, discussed ways to further strengthen the bilateral relationship between the two countries. pic.twitter.com/tbI8e824IP
— ANI (@ANI) February 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications