UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा को इस बार भी संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, अचानक क्यों बदला प्रोग्राम?
UNGA Session 2024: संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी वक्ताओं की संशोधित लिस्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में वार्षिक बहस को संबोधित नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएनजीए के इस बार के सेशन में भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस. जयशंकर का संबोधन होगा।
इससे पहले जुलाई में, संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 79वें सत्र की आम बहस के लिए वक्ताओं की लिस्ट में पीएम मोदी का नाम उन लोगों में शामिल था, जो 26 सितंबर को उच्च स्तरीय बहस को संबोधित करने वाले थे, लेकिन शुक्रवार को जारी वक्ताओं की संशोधित सूची के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर के अब 28 सितंबर को आम बहस को संबोधित करने की उम्मीद है।

UNGA को संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री इस महीने न्यूयॉर्क की यात्रा पर जाने वाले हैं, जहां वे 22 सितंबर को लॉन्ग आइलैंड में 16,000 लोगों की क्षमता वाले नासाऊ वेटरन्स मेमोरियल कोलिजीयम में एक विशाल सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वे संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को भी संबोधित करेंगे, जो 22 और 23 सितंबर को यूएन मुख्यालय में होने वाला है।
सूची के साथ महासभा और सम्मेलन मैनेजमेंट के अवर महासचिव मोवेस एबेलियन की तरफ से जारी एक नोट में कहा गया है, कि वक्ताओं की संशोधित सूची "प्रतिनिधित्935 के स्तर (अपग्रेड्स और डाउनग्रेड्स) में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है और सदस्य देशों के बीच आदान-प्रदान को दर्शाती है।"
79वें यूएनजीए सत्र की आम बहस 24 से 30 सितंबर तक होगी।
एस जयशंकर का भारत की तरफ से होगा संबोधन
ब्राजील, जो परंपरागत रूप से बहस में पहला वक्ता होता है, उसके संबोधन के साथ 24 सितंबर को उच्च स्तरीय सत्र की शुरुआत होगी और उसके बाद अमेरिका का प्रतिनिधित्व राष्ट्रपति जो बाइडेन करेंगे।
पीएम मोदी, जिन्होंने इस साल जून में ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है उन्होंने आखिरी बार सितंबर 2021 में वार्षिक यूएनजीए सत्र को संबोधित किया था। उन्होंने पिछले साल 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा किया था, जो उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से राजकीय यात्रा का आमंत्रण मिलने के बाद अमेरिका का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने वाशिंगटन डीसी जाने से पहले विश्व निकाय के मुख्यालय में नॉर्थ लॉन में ऐतिहासिक योग दिवस समारोह आयोजित किया था।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस आम बहस की शुरुआत से पहले अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे, उसके बाद महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष द्वारा संबोधन होगा। गुटेरेस उच्च स्तरीय बैठक वाले हफ्ते से पहले, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भविष्य के महत्वाकांक्षी शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें 20 और 21 सितंबर को कार्रवाई दिवस और 22 और 23 सितंबर को शिखर सम्मेलन निर्धारित है।
अमेरिका में PM मोदी का क्या है कार्यक्रम?
पीएम मोदी के संबोधन में शामिल होने के लिए लॉन्ग आइलैंड में होने वाले सामुदायिक कार्यक्रम के लिए 24,000 से ज्यादा भारतीय प्रवासियों ने अपना नाम दर्ज कराया है।
इंडियन-अमेरिकन कम्युनिटी ऑफ यूएसए (IACU) ने एक बयान में कहा है, कि 'मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस टुगेदर' कार्यक्रम के लिए 590 सामुदायिक संगठनों के जरिए रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिनमें से सभी ने पूरे अमेरिका से 'वेलकम पार्टनर्स' के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि कम से कम 42 राज्यों से भारतीय-अमेरिकियों के शामिल होने की उम्मीद है, लेकिन खास तौर पर ट्राई-स्टेट क्षेत्र से लोगों की प्रतिक्रिया काफी अच्छी रही है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है, कि मुदायिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, और यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से सितंबर 2014 में न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक विशाल सामुदायिक सभा को संबोधित करने के 10 साल बाद हो रहा है, जब उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
वहीं, 2019 में, पीएम मोदी ने टेक्सास के ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में मेगा सामुदायिक कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' को संबोधित किया था, जहां उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications