बर्लिन में एक और बच्चे से मिले पीएम मोदी, खेलने लगे उसके साथ यह खेल, देखें वीडियो
बर्लिन, मई 04। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त यूरोप के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी के दौरे का दूसरा दिन है और पहले दिन की तरह आज भी उनके कई व्यस्त कार्यक्रम हैं, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल से पीएम मोदी इस दौरे पर बच्चों के लिए समय निकाल रहे हैं। जी हां, उनके दौरे के पहले दिन यानि कि सोमवार को देखा गया था कि वो बर्लिन पहुंचकर दो बच्चों से मिले थे। इसी तरह मंगलवार को भी जब प्रधानमंत्री मोदी बर्लिन से डेनमार्क के लिए रवाना हो रहे थे तो उन्होंने फिर से एक बच्चे से मुलाकात की।

Recommended Video
बच्चे के साथ खेले पीएम मोदी
दरअसल, पीएम मोदी जब डेनमार्क के लिए रवाना हो रहे थे तो उस वक्त एक बच्चा अपने परिजनों के साथ पीएम मोदी को विदाई देने के लिए आया था। पीएम मोदी की नजर इस बच्चे पर पढ़ गई तो प्रधानमंत्री खुद को रोक नही पाए और बच्चे के पास जा पहुंचे। पीएम मोदी ने उस बच्चे के साथ करीब 30 सेकेंड का समय बिताया। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चे के साथ एक खेल भी खेला, जिसे वीडियो देखने के बाद ही समझा जा सकता है। न्यूज एजेंसी एनएनआई ने इसका वीडियो शेयर किया है।
कल भी दो बच्चों से मिले थे पीएम मोदी
आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी पीएम मोदी जब बर्लिन पहुंचे थे तो उन्होंने दो बच्चों से मुलाकात की थी। एक बच्चे के साथ पीएम ने गीत गुनगुनाया था तो वहीं एक बच्ची ने पीएम मोदी को पेटिंग गिफ्ट की थी। इन दोनों बच्चों से पीएम ने काफी देर तक बातचीत की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिया और अपना आशीर्वाद भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications