भारत लौटने से पहले पीएम मोदी का आखिरी स्‍टॉप, सऊदी अरब

रियाद। वॉशिंगटन में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया भर के नेताओं से मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सउदी अरब के लिए रवाना हुए।

pm-modi-visits-saudi-arabia

पीएम मोदी रियाद में सउदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही उनके बेटे से भी मुलाकात करेंगे। किंग सलमान के बाद उनके बेटे प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान सऊदी अरब के नए सुल्‍तान होंगे।

वाशिंगटन में दुनियाभर के नेताओं से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो सऊदी अरब का दौर करेंगे। उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 2010, इंदिरा गांधी ने वर्ष 1982 में और पंडित जवाहर लाल नेहरु ने वर्ष 1956 में सऊदी अरब का दौरा किया था।

वाशिंगटन स्थित एंड्रयूज एयरफोर्स बेस से एअर इंडिया वन के विमान से सउदी अरब के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने ट्वीट किया, 'वॉशिंगटन डीसी की मेरी यात्रा सार्थक बैठकों और बातचीत से परिपूर्ण रही। हमने वैश्विक महत्व के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।'

परमाणु सुरक्षा सम्‍मेलन के दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के कई नेताओं जिनमें ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरुन, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, जापान के पीएम समकक्ष शिंजो आबे, स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति जोहान एन श्नाइडर-अम्मन, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मार्सी और न्यूजीलैंड के पीएम जॉन की से द्विपक्षीय बातचीत की।

मोदी ने अन्य नेताओं के अलावा यूनाइटेड नेशंस प्रमुख महासचिव बान की मून और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव से भी मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+