जानिए पीएम मोदी ने रवांडा देश की क्यों की तारीफ
जानिए पीएम मोदी ने रवांडा देश की क्यों की तारीफ
नई दिल्ली। दुनिया भर के देशों को कोरोनावायरस महामारी ने अपनी जबरदस्त शिकंजे में कस रखा हैं वहीं दुनिया का रवांडा एक ऐसा देश हैं जहां इस महामारी पर काबू पाने में बड़ी सफलता हासिल की हैं। जिसकी तारीफ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस देश की सराहना करते हुए रवांडा के राष्ट्रपति की प्रशंसा की हैं। पीएम मोदी ने लिखा हैं कि रवांडा पे आपके नेतृत्व में प्रभावी रूप से COVID-19 संकट का प्रबंधन किया है। भारत आपके प्रयासों का समर्थन करने के लिए सम्मानित है, न केवल महामारी से लड़ने के लिए बल्कि रवांडा के प्रभावशाली विकास की कहानी को आगे बढ़ाने कि लिए भी। पीएम मोदी ने रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे को लिखा धन्यवाद, मेरे मित्र।

मध्य अफ्रीका का एक बेहद छोटा देश रवांडा 2018 में तब सुर्खियों में आया था तब एक तरफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवांडा के राजकीय यात्रा पर गए थे। तीन अफ्रीकी देशों के दौरे के पहले चरण में मोदी सबसे पहले रवांडा गए थे। राजधानी किगाली में रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने पीएम मोदी का स्वागत किया था।












Click it and Unblock the Notifications