बर्लिन में हुआ इत्तेफाक और पीएम मोदी से हो गई प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बारे में बताया है, साथ ही पीएम का शुक्रिया भी अदा किया है।

बर्लिन। छह दिन के विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपनी यात्रा के पहले पड़ाव पर जर्मनी में अपने तमाम जरूरी कामों के बीच समय निकलकर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से भी मिले। इस मुलाकात को प्रियंका ने कुछ खास बताया है।

modi

प्रियंका ने किया ट्वीट

प्रियंका ने किया ट्वीट

प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार दोपहर ट्वीट कर पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वो समय निकालने के लिए पीएम मोदी की शुक्रगुजार हैं। उन्होने लिखा कि ये महज इत्तेफाक है कि वो और मोदी इन दिनों बर्लिन में हैं। प्रियंका भी हॉलीवुड में अपनी सक्रियता के चलते अकसर विदेश में रहती हैं।

छह दिन के विदेश दौरे पर हैं मोदी

छह दिन के विदेश दौरे पर हैं मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जर्मनी दौरे का मंगलवार को दूसरा दिन है। इस मौके पर पीएम मोदी का राजकीय सम्‍मान किया गया और उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर मिला। पीएम मोदी सोमवार को चार देशों की छह दिन यात्रा पर रवाना हुए हैं और उनका पहला पड़ाव जर्मनी की राजधानी बर्लिन है। इसके बाद वह रूस जाएंगे।

आतंकवाद बड़ी चुनौती

आतंकवाद बड़ी चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में आतंकवाद को सबसे गंभीर चुनौती बताया, जिसका मानवता सामना कर रही है. उन्होंने इस बुराई से निपटने के लिए यूरोप से संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में एक प्रभावी वैश्विक भूमिका विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाने का अनुरोध किया।

मोदी के दौरे से काफी उम्मीदें

मोदी के दौरे से काफी उम्मीदें

पीएम मोदी अपने दौरे में जर्मनी के बाद रूस स्पेन और फ्रांस की यात्रा करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम की यात्रा से इन देशों के साथ रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+