क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

QuadSummit2022 में शामिल लेने के बाद PM मोदी टोक्यो से भारत पहुंचे

Google Oneindia News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान यात्रा अपडेट: जापान की राजधानी टोक्यों में क्वाड की बैठक खत्म हो गई है। क्वाड में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने हिस्सा लिया। क्वाड की बैठक में यूक्रेन युद्ध की गूंज सुनाई दी तो वहीं इसके साथ ही इंडो-पैसिफिक की स्वतंत्रता की बात की गई। बैठक में ऑस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री ने कहा है कि, उनकी सरकार क्वाड के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि, क्वाड लोकतांत्रिक देशों के नई ऊर्जा दे रहा है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, इंडो पैसिफिक में अमेरिका एक मजबूत, स्थिर और स्थायी साझेदार होगा।

पीएम मोदी की इस जापान यात्रा से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए यहां बने रहें

PM Modi

Newest First Oldest First
7:49 AM, 25 May

QuadSummit2022 में शामिल लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो से भारत पहुंचे।
5:53 PM, 24 May

विदेश सचिव ने बताया कि क्वाड नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की। COVID-19 महामारी, कोविड के बाद चुनौतियों,भविष्य के लिए स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के संदर्भ में तैयारियों पर बहुत विस्तार से चर्चा हुई।
5:49 PM, 24 May

क्वाड नेताओं ने हर तरह की आतंकी गतिविधियों की कड़े शब्दों में निंदा की। मुंबई और पठानकोट आतंकी हमलों के दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया: विदेश सचिव विनय क्वात्र
5:44 PM, 24 May

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में तीसरी क्वाड लीडर्स समिट समाप्त किया है। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति, ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी की। विदेश सचिव विनय क्वात्र ने इस बारे में जानकारी दी।
5:01 PM, 24 May

पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात

क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए टोक्यो गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीन पूर्व जापानी प्रधानमंत्रियों, योशीहिदे सुगा, शिंजो आबे और योशिरो मोरी से मुलाकात की। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जिन्होंने जापान के अपने पूर्व समकक्षों के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री सुगा को इस साल भारत में होने वाले गणेशोत्सव उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
12:56 PM, 24 May

जापान की राजधानी टोक्यों में भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के बीच द्विपक्षीय बैठक की जा रही है।
12:37 PM, 24 May

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण, एक ऐसी घटना जिसने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की नींव को हिलाकर रख दिया है। राष्ट्रपति बिडेन, पीएम मोदी और पीएम अल्बनीज़ की भागीदारी के साथ, हम टोक्यो के 4 नेताओं द्वारा प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली संदेश दुनिया में भेजने में सक्षम हैं- जापान के प्रधानमंत्री
12:36 PM, 24 May

बैठक के दौरान (ऑस्ट्रेलियाई) पीएम अल्बानीज़ ने ऑस्ट्रेलिया में अगले साल (क्वाड) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की पेशकश की: टोक्यो में जापानी पीएम फुमियो किशिदा
12:36 PM, 24 May

जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि, यूक्रेन की स्थिति के लिए, भारत सहित क्वाड देश के चारों नेताओं के बीच, कानून के शासन, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता जैसे विभिन्न सिद्धांतों के महत्व की पुष्टि करने को लेकर बात हुई है और चारों नेता इस बात पर सहमत हुए हैं, कि किसी भी क्षेत्र में बल प्रयोग कर के यथास्थिति का एकतरफा परिवर्तन की अनुमति कभी नहीं दी जाएगी
12:34 PM, 24 May

रूस पर भारत के रुख और क्वाड की प्रासंगिकता पर इसके प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर, जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि, "अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में, प्रत्येक देश का अपना ऐतिहासिक विकास और भौगोलिक स्थिति होती है। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच भी, स्थिति पूरी तरह से सहमत नहीं हो सकती है।"
11:18 AM, 24 May

एएनआई के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उसी क्लोज्ड सेशल में कहा कि भारत द्वारा अन्य देशों को आपूर्ति किए गए टीकों ने जमीनी स्तर पर फर्क किया है, और इस तरह की सफलता सिर्फ विचारों की सैद्धांतिक बहस जीतने से ज्यादा मूल्यवान है: सूत्र
11:17 AM, 24 May

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि पीएम मोदी की सफलता ने दुनिया को दिखाया है कि लोकतंत्र कितनी सफलता से काम कर सकता है, और उन्होंने इस मिथक का भंडाफोड़ किया कि चीन और रूस जैसे निरंकुश शासन तेजी से बदलती दुनिया को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं क्योंकि उनका नेतृत्व लंबी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से गुजरे बिना निर्णय ले और लागू कर सकता है।
11:15 AM, 24 May

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, टोक्यो में क्वाड समिट के एक क्लोज्ड सेशल में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने लोकतांत्रिक तरीके से महामारी से सफलतापूर्वक निपटने के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने महामारी से निपटने में चीन की विफलता के साथ भारत की सफलता की तुलना की, जबकि दोनों देशों की आबादी करीब करीब बराबर हैं।
11:14 AM, 24 May

जापान ने जताया भारत का आभार

जापानी पीएम किशिदा ने भारत के योगदान की सराहना की और कहा कि, क्वाड वैक्सीन पहल के तहत दिए गए भारतीय निर्मित टीकों को हाल ही में थाईलैंड और कंबोडिया में आभार के साथ प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि, वैक्सीन लेने के लिए कार्यक्रम में खुद कंबोडिया में प्रधानमंत्री हुन सेन शामिल हुए थे: सूत्र
9:22 AM, 24 May

टोक्यो में 'क्वाड' फेलोशिप इवेंट

टोक्यो में 'क्वाड' फेलोशिप इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिक के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा।
9:21 AM, 24 May

‘यूक्रेन युद्ध में मानवीय तबाही’

क्वाड शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन ने कहा कि, ‘यूक्रेन पर रूस के युद्ध ने मानवीय तबाही मचाई है और निर्दोष नागरिक सड़कों पर मारे गए हैं।" राष्ट्रपति बाइडेन ने क्वाड शिखर सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि, ‘लोकतंत्र और निरंकुशता’ के बीच विभाजन को उजागर होना चाहिए। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरूआत में ये भी कहा कि, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत के बीच साझेदारी स्वास्थ्य सेवा और प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन लाने के लिए और इंडो-पैसिफिक में प्रमुख लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए केंद्रीय है।
8:54 AM, 24 May

रूस भारत संबंध पर बोला अमेरिका

व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, इतिहास और विचारों में अंतर भारतीय परिप्रेक्ष्य को समझने में मदद करता है। उन्होंने कहा, "और मुझे लगता है कि राष्ट्रपति इस बात से बहुत अवगत हैं कि भारत का अपना इतिहास है, अपने विचार हैं, और आप जानते हैं, साथ ही, इस प्रकार की बातचीत करने से उन्हें भारतीय परिप्रेक्ष्य को समझने में मदद मिलती है और मैं इस तरह के बैठक से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के दृष्टिकोण को समझने और एक आम सहमति बनाने के लिए एक मंच तैयार करता है’।
8:20 AM, 24 May

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने क्वाड सम्मेलन के दौरान कहा कि, यूक्रेन पर रूस का आक्रमण संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों को पूरी तरह से चुनौती देता है। हमें आसियान, दक्षिण एशिया के साथ-साथ प्रशांत द्वीप देशों की आवाज को ध्यान से सुनना चाहिए...:।
8:19 AM, 24 May

ऑस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने क्वाड शिखर सम्मेलन में कहा कि, मेरी सरकार आप सभी देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। नई ऑस्ट्रेलियाई सरकार आर्थिक, साइबर, ऊर्जा, स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा के माध्यम से जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने और अधिक लचीला इंडो पैसिफिक क्षेत्र के निर्माण को प्राथमिकता देती है।
7:58 AM, 24 May

प्रशांत महासागर के द्वीप राष्ट्रों के लिए जलवायु परिवर्तन मुख्य चुनौती है: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज
7:56 AM, 24 May

यूक्रेन पर रूस का आक्रमण UN Charter के सिद्धांतों को पूरी तरह से चुनौती देता : फुमियो किशिदा, टोक्यो
7:55 AM, 24 May

इंडो प्रशांत क्षेत्र के लिए सबक सहयोग जरूरी है: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा
7:54 AM, 24 May

जब तक रूस युद्ध जारी रखता है, हम भागीदार बने रहेंगे: : जो बाइडन
7:54 AM, 24 May

इंडो पैसिफिक में अमेरिका एक मजबूत, स्थिर और स्थायी साझेदार होगा: जो बाइडन
7:53 AM, 24 May

क्वाड को शांतिपूर्ण और स्थिर रखने, इस महामारी से निपटने के लिए हमारे पास बहुत सारे काम है: जो बाइडन
7:53 AM, 24 May

हम साझा मूल्यों पर एक साथ हैं : जो बाइडन
7:46 AM, 24 May

कोविड19 की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमने वैक्सीन वितरण, जलवायु कार्रवाई जैसे कई क्षेत्रों में आपसी समन्वय बढ़ाया : PM Modi
7:45 AM, 24 May

'क्वाड' समूह ने विश्वव स्तर पर एक महत्तवपूर्ण स्थान बना लिया है: PM Modi
7:44 AM, 24 May

'क्वाड' का दायरा व्यापक हो गया है : PM Modi
7:43 AM, 24 May

'क्वाड' की वजह से 'इंडो पैसिफिक क्षेत्र' को प्रोत्साहन मिल रहा है: PM Modi
READ MORE

English summary
PM Narendra Modi in Japan Quad summit live update
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X