प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान यात्रा अपडेट: जापान की राजधानी टोक्यों में क्वाड की बैठक खत्म हो गई है। क्वाड में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने हिस्सा लिया। क्वाड की बैठक में यूक्रेन युद्ध की गूंज सुनाई दी तो वहीं इसके साथ ही इंडो-पैसिफिक की स्वतंत्रता की बात की गई। बैठक में ऑस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री ने कहा है कि, उनकी सरकार क्वाड के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि, क्वाड लोकतांत्रिक देशों के नई ऊर्जा दे रहा है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, इंडो पैसिफिक में अमेरिका एक मजबूत, स्थिर और स्थायी साझेदार होगा।
पीएम मोदी की इस जापान यात्रा से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए यहां बने रहें
Newest FirstOldest First
7:49 AM, 25 May
Delhi | Prime Minister Narendra Modi arrives from Tokyo after participating in #QuadSummit2022 as part of his two-day tour in Japan.
QuadSummit2022 में शामिल लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो से भारत पहुंचे।
5:53 PM, 24 May
विदेश सचिव ने बताया कि क्वाड नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की। COVID-19 महामारी, कोविड के बाद चुनौतियों,भविष्य के लिए स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के संदर्भ में तैयारियों पर बहुत विस्तार से चर्चा हुई।
5:49 PM, 24 May
क्वाड नेताओं ने हर तरह की आतंकी गतिविधियों की कड़े शब्दों में निंदा की। मुंबई और पठानकोट आतंकी हमलों के दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया: विदेश सचिव विनय क्वात्र
5:44 PM, 24 May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में तीसरी क्वाड लीडर्स समिट समाप्त किया है। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति, ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी की। विदेश सचिव विनय क्वात्र ने इस बारे में जानकारी दी।
क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए टोक्यो गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीन पूर्व जापानी प्रधानमंत्रियों, योशीहिदे सुगा, शिंजो आबे और योशिरो मोरी से मुलाकात की। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जिन्होंने जापान के अपने पूर्व समकक्षों के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री सुगा को इस साल भारत में होने वाले गणेशोत्सव उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
12:56 PM, 24 May
PM Narendra Modi and Australian PM Anthony Albanese hold a bilateral meeting in Tokyo, Japan. pic.twitter.com/BM3uhGWeIc
जापान की राजधानी टोक्यों में भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के बीच द्विपक्षीय बैठक की जा रही है।
12:37 PM, 24 May
यूक्रेन पर रूसी आक्रमण, एक ऐसी घटना जिसने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की नींव को हिलाकर रख दिया है। राष्ट्रपति बिडेन, पीएम मोदी और पीएम अल्बनीज़ की भागीदारी के साथ, हम टोक्यो के 4 नेताओं द्वारा प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली संदेश दुनिया में भेजने में सक्षम हैं- जापान के प्रधानमंत्री
12:36 PM, 24 May
बैठक के दौरान (ऑस्ट्रेलियाई) पीएम अल्बानीज़ ने ऑस्ट्रेलिया में अगले साल (क्वाड) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की पेशकश की: टोक्यो में जापानी पीएम फुमियो किशिदा
12:36 PM, 24 May
जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि, यूक्रेन की स्थिति के लिए, भारत सहित क्वाड देश के चारों नेताओं के बीच, कानून के शासन, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता जैसे विभिन्न सिद्धांतों के महत्व की पुष्टि करने को लेकर बात हुई है और चारों नेता इस बात पर सहमत हुए हैं, कि किसी भी क्षेत्र में बल प्रयोग कर के यथास्थिति का एकतरफा परिवर्तन की अनुमति कभी नहीं दी जाएगी
12:34 PM, 24 May
#WATCH | When asked about India's stand on Russia & its impact on relevance of Quad, Japanese PM Fumio Kishida says, "In international situation, each country has its own historical development & geographical situation. Even amongst like-minded, positions may not agree fully..." pic.twitter.com/NHH3KbS5sl
रूस पर भारत के रुख और क्वाड की प्रासंगिकता पर इसके प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर, जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि, "अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में, प्रत्येक देश का अपना ऐतिहासिक विकास और भौगोलिक स्थिति होती है। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच भी, स्थिति पूरी तरह से सहमत नहीं हो सकती है।"
11:18 AM, 24 May
एएनआई के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उसी क्लोज्ड सेशल में कहा कि भारत द्वारा अन्य देशों को आपूर्ति किए गए टीकों ने जमीनी स्तर पर फर्क किया है, और इस तरह की सफलता सिर्फ विचारों की सैद्धांतिक बहस जीतने से ज्यादा मूल्यवान है: सूत्र
11:17 AM, 24 May
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि पीएम मोदी की सफलता ने दुनिया को दिखाया है कि लोकतंत्र कितनी सफलता से काम कर सकता है, और उन्होंने इस मिथक का भंडाफोड़ किया कि चीन और रूस जैसे निरंकुश शासन तेजी से बदलती दुनिया को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं क्योंकि उनका नेतृत्व लंबी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से गुजरे बिना निर्णय ले और लागू कर सकता है।
11:15 AM, 24 May
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, टोक्यो में क्वाड समिट के एक क्लोज्ड सेशल में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने लोकतांत्रिक तरीके से महामारी से सफलतापूर्वक निपटने के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने महामारी से निपटने में चीन की विफलता के साथ भारत की सफलता की तुलना की, जबकि दोनों देशों की आबादी करीब करीब बराबर हैं।
11:14 AM, 24 May
जापान ने जताया भारत का आभार
जापानी पीएम किशिदा ने भारत के योगदान की सराहना की और कहा कि, क्वाड वैक्सीन पहल के तहत दिए गए भारतीय निर्मित टीकों को हाल ही में थाईलैंड और कंबोडिया में आभार के साथ प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि, वैक्सीन लेने के लिए कार्यक्रम में खुद कंबोडिया में प्रधानमंत्री हुन सेन शामिल हुए थे: सूत्र
9:22 AM, 24 May
टोक्यो में 'क्वाड' फेलोशिप इवेंट
जापान: टोक्यो में 'क्वाड' फेलोशिप इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिक के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा। pic.twitter.com/PCtlNOpmNe
टोक्यो में 'क्वाड' फेलोशिप इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिक के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा।
9:21 AM, 24 May
‘यूक्रेन युद्ध में मानवीय तबाही’
क्वाड शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन ने कहा कि, ‘यूक्रेन पर रूस के युद्ध ने मानवीय तबाही मचाई है और निर्दोष नागरिक सड़कों पर मारे गए हैं।" राष्ट्रपति बाइडेन ने क्वाड शिखर सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि, ‘लोकतंत्र और निरंकुशता’ के बीच विभाजन को उजागर होना चाहिए। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरूआत में ये भी कहा कि, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत के बीच साझेदारी स्वास्थ्य सेवा और प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन लाने के लिए और इंडो-पैसिफिक में प्रमुख लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए केंद्रीय है।
8:54 AM, 24 May
रूस भारत संबंध पर बोला अमेरिका
व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, इतिहास और विचारों में अंतर भारतीय परिप्रेक्ष्य को समझने में मदद करता है। उन्होंने कहा, "और मुझे लगता है कि राष्ट्रपति इस बात से बहुत अवगत हैं कि भारत का अपना इतिहास है, अपने विचार हैं, और आप जानते हैं, साथ ही, इस प्रकार की बातचीत करने से उन्हें भारतीय परिप्रेक्ष्य को समझने में मदद मिलती है और मैं इस तरह के बैठक से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के दृष्टिकोण को समझने और एक आम सहमति बनाने के लिए एक मंच तैयार करता है’।
8:20 AM, 24 May
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने क्वाड सम्मेलन के दौरान कहा कि, यूक्रेन पर रूस का आक्रमण संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों को पूरी तरह से चुनौती देता है। हमें आसियान, दक्षिण एशिया के साथ-साथ प्रशांत द्वीप देशों की आवाज को ध्यान से सुनना चाहिए...:।
8:19 AM, 24 May
ऑस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने क्वाड शिखर सम्मेलन में कहा कि, मेरी सरकार आप सभी देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। नई ऑस्ट्रेलियाई सरकार आर्थिक, साइबर, ऊर्जा, स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा के माध्यम से जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने और अधिक लचीला इंडो पैसिफिक क्षेत्र के निर्माण को प्राथमिकता देती है।
7:58 AM, 24 May
We will act in recognition that climate change is the main economic and security challenge for the island nations of the Pacific. My govt will set a new target to reduce emissions by 43% by 2030 putting us on track for net-zero emissions by 2050: Australian PM Albanese pic.twitter.com/CCBbPM18mb
प्रशांत महासागर के द्वीप राष्ट्रों के लिए जलवायु परिवर्तन मुख्य चुनौती है: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज
7:56 AM, 24 May
Russian invasion of Ukraine squarely challenges the principles which are enshrined in the UN Charter: Japanese PM Fumio Kishida at Quad Leaders' Summit in Tokyo pic.twitter.com/5OAGxkPJMF
यूक्रेन पर रूस का आक्रमण UN Charter के सिद्धांतों को पूरी तरह से चुनौती देता : फुमियो किशिदा, टोक्यो
7:55 AM, 24 May
We should listen carefully to voices of the countries in the ASEAN,South Asia as well as the Pacific Island countries,so as to further advance cooperation, conducive to solving urgent issues facing the vision (for Indo Pacific Region): Japanese PM at Quad Leaders' Summit in Tokyo pic.twitter.com/CfZRgUW82m
इंडो प्रशांत क्षेत्र के लिए सबक सहयोग जरूरी है: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा
7:54 AM, 24 May
जब तक रूस युद्ध जारी रखता है, हम भागीदार बने रहेंगे: : जो बाइडन
7:53 AM, 24 May
क्वाड को शांतिपूर्ण और स्थिर रखने, इस महामारी से निपटने के लिए हमारे पास बहुत सारे काम है: जो बाइडन
7:53 AM, 24 May
Tokyo | The Quad has a lot of work ahead of us. We have a lot of work to keep this region peaceful & stable, tacking this pandemic and next and addressing the climate crisis: US President Joe Biden at Quad Leaders'meet pic.twitter.com/5EpyUA6wDs
Despite the adverse situation of #COVID19, we've increased our coordination for vaccine delivery, climate action, supply chain resilience, disaster response, economic cooperation & other areas. It has ensured peace, prosperity&stability in Indo-Pacific: PM at Quad Leaders' Summit pic.twitter.com/Uk8ysdXxWZ
कोविड19 की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमने वैक्सीन वितरण, जलवायु कार्रवाई जैसे कई क्षेत्रों में आपसी समन्वय बढ़ाया : PM Modi
7:45 AM, 24 May
First of all, I congratulate (Australian) PM Anthony Albanese & extend my best wishes for winning the elections. Your presence amongst us 24 hrs after taking the oath reflects the strength of Quad friendship and your commitment towards it: PM Modi at Quad Leaders' Summit in Tokyo pic.twitter.com/CAq7rnrHUO
'क्वाड' समूह ने विश्वव स्तर पर एक महत्तवपूर्ण स्थान बना लिया है: PM Modi
7:44 AM, 24 May
At the Quad level, with our mutual cooperation, a free, open and inclusive Indo Pacific Region is getting encouraged - it is the shared goal of all of us: PM Narendra Modi at Quad Leaders' Summit, in Japan's Tokyo pic.twitter.com/lIEW2SPVNW
Quad has made an important place for itself before the world in such a short span of time. Today, Quad's scope has become extensive, its form effective. Our mutual trust, and our determination is giving new energy & enthusiasm to democratic powers: PM Modi at Quad Leaders' Summit pic.twitter.com/MIa5UlUp8K
'क्वाड' की वजह से 'इंडो पैसिफिक क्षेत्र' को प्रोत्साहन मिल रहा है: PM Modi
7:42 AM, 24 May
#WATCH Prime Minister Narendra Modi, US President Joe Biden, Australian PM Anthony Albanese and Japanese PM Fumio Kishida assemble for Quad Leaders' Summit in Tokyo pic.twitter.com/rwZJOeWTJA
क्वाड लीडर्स समिट में पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की हुई मुलाकात।
READ MORE
9:56 AM, 23 May
पीएम मोदी का जापान में हुआ जोरदार स्वागत
सोमवार की सुबह पीएम मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे हैं। पीएम मोदी के आगमन पर, होटल न्यू ओटानी में भारतीय प्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया, जहां वे अपनी यात्रा के दौरान ठहरेंगे।
I have had the opportunity of regularly interacting with the Japanese people since my days as Gujarat CM. Japan’s developmental strides have always been admirable. Japan is partnering India in key sectors including infrastructure, technology, innovation, start-ups and more.
पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ''जापान के भारतीय समुदाय ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया है। वे भारत में भी अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। मैं जापान में प्रवासी भारतीयों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद देता हूं।''
9:59 AM, 23 May
कोरोना के बाद की दुनिया में भारत-जापान सहयोग महत्वपूर्ण है: PM
पीएम मोदी ने कहा, '' कोरोना महामारी के बाद की दुनिया में भारत-जापान सहयोग महत्वपूर्ण है। हमारे देश लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। साथ में, हम एक स्थिर और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख स्तंभ हैं। मुझे इस बात की भी उतनी ही खुशी है कि हम विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर भी मिलकर काम कर रहे हैं।"
10:04 AM, 23 May
क्या है पीएम मोदी का आज का प्लान
सोमवार को टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के शीर्ष व्यापारिक नेताओं से मिलेंगे। इसके साथ ही जबकि वह इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क इवेंट (आईपीईएफ) में भी भाग लेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शाम आईपीईएफ का शुभारंभ करेंगे। IPEF अमेरिकी राष्ट्रपति की एक पहल है जिसे इस क्षेत्र में चीनी प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एक कदम के रूप में देखा जाता है।
10:45 AM, 23 May
24 मई को जापान के पीएम फुमिओ किशिदा के निमंत्रण पर क्वाड समिट में शामिल होंगे।
10:46 AM, 23 May
पीएम मोदी का स्वागत करने वालों में शामिल एक बच्चे ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। पीएम मोदी के लिए स्वागत में हिंदी में मैसेज लिखकर लाया था और पीएम ने उस जापानी बच्चे से हिंदी में बातचीत की।
11:11 AM, 23 May
क्वाड की बैठक से पहले जापान और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई है, जिसमें जापान ने कहा है कि, ‘हमने भारत-प्रशांत क्षेत्र पर यूक्रेन की स्थिति के प्रभाव पर भी चर्चा की। चीन के लिए, हमने चीनी नौसेना की हालिया गतिविधियों और चीन के संयुक्त सैन्य अभ्यास की निगरानी करने और बल के कारण हुए परिवर्तनों का कड़ा विरोध करने के लिए सहमति व्यक्त की है। जापानी पीएम फुमियो किशिदा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच हुई बैठक के बाद यूएस-जापान संयुक्त बयान के तहत इंडो-पैसिफिक के लिए ये बयान जारी किया गया है।
11:15 AM, 23 May
जापान दौरे पर टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी ने यह रेखांकित करते हुए, कि भारत-जापान सांस्कृतिक संबंध कई सदियों पुराने हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि गहरे संबंधों ने दोनों देशों के बीच एक आधुनिक साझेदारी के लिए एक मजबूत नींव रखने में मदद की है। ऐसे समय में जब नई दिल्ली और टोक्यो स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, दोनों देशों के राजनयिक संबंधों को मजबूती मिली है। जापानी अखबार में लिखे गये एक लेख में पीएम मोदी ने कहा कि, भारत और जापान विशेष मित्रता से बंधे हैं। पीएम ने भारत-जापान साझेदारी का वर्णन करने के लिए तीन शब्दों ‘विशेष, रणनीतिक, वैश्विक’ का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, जब बात द्विपक्षीय संबंधों की वास्तविक क्षमता की बात आती है, तो असल में ये तीनों शब्द भी कम कर पड़ जाते है।
11:25 AM, 23 May
भारत-जापान में ऐतिहासिक संबंध
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नोट में भारत और जापान के संबंध को ऐतिहासिक बताया है और उन्होंने लिखा है कि, भारत और जापान ‘लोकतंत्र, स्वतंत्रता और एक नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था बनाने के मूल्यों में साझा विश्वास, साक्षा दृष्टिकोण रखते हैं और दोनों देशों के संबंध का आधार भी यही हैं।’ पीएम मोदी ने लिखा कि, भारत और जापान विश्वसनीय और स्वाभाविक साझेदार के रूप में उभरे हैं। उन्होंने लिखा कि, ‘इन गहरे संबंधों ने एक आधुनिक भारत-जापान साझेदारी के लिए एक मजबूत नींव रखी है, जो दोनों देशों के बीच शुरू हुए औपचारिक राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ मनाने के बीच और भी फल-फूल रही है’।
12:05 PM, 23 May
चीन के खिलाफ सख्त जापान
जापान में होने वाली क्वाड बैठक से पहले जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने ताइवान को लेकर चीन के खिलाफ सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया है और जापानी प्रधानमंत्री ने कहा कि, ‘हम यथास्थिति को बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास के खिलाफ हैं। एशिया में, शांति और स्थिरता को कायम रखा जाना चाहिए और उसका बचाव किया जाना चाहिए। हम अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करेंगे। जापान के लिए अमेरिका एक महत्वपूर्ण सहयोगी है’। जापानी पीएम फुमियो किशिदा से यह पूछे जाने पर कि अगर चीन ताइवान पर कब्जा कर लेता है तो क्या हो सकता है,इसके जवाब में उन्होंने चीन को सीधी चेतावनी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान सोमवार को टोक्यो में एनईसी कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष नोबुहिरो एंडो से मुलाकात की है और भारत के दूरसंचार क्षेत्र में जापानी बहुराष्ट्रीय कंपनी की भूमिका पर चर्चा की। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि, "प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के दूरसंचार क्षेत्र में विशेष रूप से चेन्नई-अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (सीएएनआई) और कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह (केएलआई) ओएफसी परियोजनाओं में एनईसी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत निवेश के अवसरों पर भी प्रकाश डाला है।
12:09 PM, 23 May
एनईसी कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. नोबुहिरो एंडो ने टोक्यो में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि, आज हमारे पास पीएम मोदी के साथ चर्चा करने का एक अच्छा अवसर था। हमने बात की है कि, डीएक्स को कैसे लागू किया जाए और स्मार्ट शहरों में कैसे योगदान दिया जाए। वर्तमान सरकार के पास शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में योजनाएं हैं
12:14 PM, 23 May
After this, US & Japan together with 11 other nations will be launching Indo-Pacific economic framework. This framework is a commitment to working with our close friends and partners in the region & challenges that matter most to ensuring economic competitiveness..: US Pres (1/2) pic.twitter.com/IYQ9zHKw1V
क्वाड समिट से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, अमेरिका और जापान 11 अन्य देशों के साथ मिलकर इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क लॉन्च करेंगे। यह ढांचा क्षेत्र में हमारे करीबी दोस्तों और भागीदारों के साथ काम करने और आर्थिक प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों के साथ काम करने की प्रतिबद्धता है।
1:32 PM, 23 May
Prime Minister Narendra Modi, US President Joe Biden, Japanese PM Fumio Kishida and US Secretary of State Antony Blinken attend the Indo-Pacific Economic Framework event in Tokyo, Japan. pic.twitter.com/PCnrV3XW6O
जापान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने टोक्यो में इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क इवेंट में भाग लिया।
1:33 PM, 23 May
जापान, अमेरिका और क्षेत्रीय भागीदारों के सहयोग से हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिर समृद्धि में योगदान दे रहा है: पीएम फुमियो किशिदा
1:34 PM, 23 May
भारत एक समावेशी लचीला 'इंडो पैसिफिक इकोनॉमिक मॉडल' के निर्माण के लिए आप सभी के साथ काम करेगा। हमारे बीच भरोसा, पारदर्शिता, समयबद्धता होनी चाहिए। यह इंडो पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा: पीएम मोदी
1:34 PM, 23 May
इंडो-पैसिफिक दुनिया की आधी आबादी को कवर करता है, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 60% से अधिक और आज यहां प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्र और जो भविष्य में इस ढांचे में शामिल होते हैं, वे एक आर्थिक दृष्टि की दिशा में काम करने के लिए साइन अप कर रहे हैं, जो हमारे सभी लोगों के लिए प्रदान करेगा: यूएस प्रेसिडेंट
2:55 PM, 23 May
एक इंडो-पैसिफिक का विजन जो स्वतंत्र और खुला और सुरक्षित होने के साथ-साथ लचीला भी हो, जहां आर्थिक विकास टिकाऊ और समावेशी हो। हम 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था के लिए नए नियम लिख रहे हैं, हम अपने देश की सभी अर्थव्यवस्थाओं का तेजी से और निष्पक्ष विकास करने जा रहे हैं: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन
2:55 PM, 23 May
हम कुछ सबसे तीव्र चुनौतियों को दूर करके और हमारे सबसे मजबूत विकास इंजनों की क्षमता को अधिकतम करके ऐसा करेंगे: जो बाइडेन
3:29 PM, 23 May
Japan | Prime Minister Narendra Modi participates in a round table with Japanese business leaders in Tokyo.
जापान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में जापान के शीर्ष कारोबारी नेताओं के साथ एक गोलमेज बैठक में हिस्सा लिया।
3:30 PM, 23 May
PM Modi interacted with top executives & CEOs from over 30 Japanese companies. Apprised the Japanese business leaders of the recent reforms undertaken by India to improve ease of doing business, and invited them to ‘Make in India for the World’: MEA Spox Arindam Bagchi pic.twitter.com/aE9w0eql4v
प्रधान मंत्री मोदी ने 30 से अधिक जापानी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत की। व्यापार करने में आसानी में सुधार के लिए भारत द्वारा किए गए हालिया सुधारों के बारे में जापानी व्यापार जगत के नेताओं को अवगत कराया, और उन्हें 'मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' के लिए आमंत्रित किया: विदेश मंत्रालाय
4:26 PM, 23 May
#WATCH | With chants of "Modi Modi & Jai Shri Ram," PM Modi was welcomed by the Indian diaspora in Tokyo, Japan pic.twitter.com/vPw714TWpm
"मोदी मोदी और जय श्री राम" के नारों के साथ टोक्यो में भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया।
4:27 PM, 23 May
टोक्यो में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी जापान आता हूं तो मुझे यहां के लोगों का बेहद प्यार मिलता है। आप में से कुछ लोग जापान में वर्षों से रह रहे हैं और इस देश की संस्कृति को अपनाया है। फिर भी भारतीय संस्कृति और भाषा के प्रति समर्पण लगातार बढ़ रहा है।
4:28 PM, 23 May
जापान के लोगों की देशभक्ति, जापान के लोगों का आत्मविश्वास, यहां का अनुशासन, स्वच्छता के लिए जापान के लोगों की जागरूकता, स्वामी विवेकानंद ने इसकी खुलकर प्रशंसा की थी: PM मोदी
4:28 PM, 23 May
स्वामी विवेकानंद जब अपने ऐतिहासिक संबोधन के लिए शिकागो जा रहे थे, तो उससे पहले वो जापान भी आए थे। जापान ने उनके मन-मस्तिष्क पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा था: मोदी
4:41 PM, 23 May
जापान से हमारा रिश्ता सामर्थ्य का है, सम्मान का है, विश्व के लिए साझे संकल्प का है। जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बौद्ध का है, ज्ञान का है, ध्यान का है: प्रधानमंत्री मोदी
4:41 PM, 23 May
आज की दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर, उनके बताए रास्ते पर चलने की बहुत जरूरत है। यही रास्ता है जो आज दुनिया की हर चुनौती, चाहे वो हिंसा हो, अराजकता हो, आतंकवाद हो, जलवायु परिवर्तन हो, इन सबसे मानवता को बचाने का यही मार्ग है: PM मोदी
4:41 PM, 23 May
भारत ने कोविड के दौरान अनिश्चितता का माहौल था। उस समय भी भारत ने दुनिया के देशों को दवाएं भेजीं। जब वैक्सीन उपलब्ध हुईं तब भारत ने 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन अपने करोड़ों नागरिकों को भी लगाईं और दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी भेजीं: PM मोदी
4:46 PM, 23 May
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की आशा बहनों को डायरेक्टर जनरल्स- ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया है। भारत की लाखों आशा बहनें, मैटेरनल केयर से लेकर वैक्सीनेशन तक, पोषण से लेकर स्वच्छता तक, देश के स्वास्थ्य अभियान को गति दे रही हैं: PM मोदी
5:07 PM, 23 May
जलवायु परिवर्तन आज विश्व के सामने एक महत्वपूर्ण संकट बन गया है। हमने भारत में इसके स्थाई समाधान के लिए आगे बढ़कर काम किया है। भारत ने 2070 तक नेट ज़ीरो के लिए प्रतिबद्धता जताई है। हमने इंटरनेशनल सोलर अलायंस जैसे वैश्विक पहल का भी नेतृत्व किया: PM मोदी