Pakistan: पाकिस्तान के गुरुद्वारे में पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रार्थना, सिखों ने दीर्घायु होने की कामना की
PM Modi Birthday: आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से बधाई का दौर जारी रहा। कई जगह तो उनकी लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना भी की गई। गुरुद्वारा, मंदिर और मस्जिद सभी जगह उनके लिए लोगों ने दुआएं मांगी। इसी क्रम में आज पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में सिखों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रार्थना की।
इस मौके पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। उनके साथ करीब 288 श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में मत्था टेका और शाम करीब 5 बजे तक वापस लौट आए। इस दौरान सभी ने पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।

सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की वजह से ही करतारपुर साहिब कॉरिडोर की इच्छा पूरी हुई है। उनका कहना है कि सिख समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर इस पवित्र स्थल से प्रार्थना करना एक अद्भुत अहसास था।
सिरसा ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी गोविंद सिंह जी और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य सरदार इंद्रजीत सिंह भी इस दौरान वहां पर मौजूद थे। दोनों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी। इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब से प्रसाद के तौर पर दस्तार और शिरोपा भी उनको देने के लिए भेंट किया।












Click it and Unblock the Notifications