प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगायी योजनाओँ की झड़ी

काठमांडु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के अपने दो दिवसीय दौरे पर पर है। नेपाल के एक अस्पताल के उद्घाटन से शुरुआत करने वाले प्रधानमंत्री ने नेपाल और भारत के संबंधो को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। इस मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जबतक नेपाल खुश नहीं है तबतक भारत मुस्कुरा नहीं सकता है। वहीं लुंबिनी और जनकपुर का दौरा रद्द होने के प्रधानमंत्री ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए कहा कि वह जल्द ही इन जगहों का दौरा करेंग।

narendra modi

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि नेपाल का संविधान बन रहा है और वह चाहते हैं कि यह नेपाल के लोगों की आपसी सहमती से बने। उन्होंने कहा कि भारत का इस प्रक्रिया में ना कोई हस्तक्षेप है न होना चाहिए लेकिन नेपाल का संविधान ऐसा होना चाहिए जिसमें पूरे नेपाल की खुशबू होनी चाहिए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं की घोषणा की--

नई दिल्ली के बीच बस सेवा
प्रधानमंत्री ने दिल्ली और नेपाल के बीच एक निरंतर चलने वाली नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बस सेवा के शुरु होने से नेपाल में पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होगा। इस बस सेवा से न सिर्फ नेपाल बल्कि भारत के लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। नई दिल्ली से काठमांडू के बीच चलने वाली इस बस सेवा के शुरु होने से नेपाल जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी।

अब 500 और 1000 के नोट ले जा सकेंगे
नेपाल में 500 और 1000 के भारतीय नोट ले जाने की पाबंदी से पीएम नरेंद्र मोदी ने रोक हटा दी है। उन्होंने कहा कि अब लोग 500 और 1000 के नोट जिसकी सीमा 25000 रुपए है ले जा सकते है। इसस नेपाल घूमने जाने वाले पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी।

मिट्टी की जांच के लिए संस्थान
पीएम ने भारत में मिट्टी की जांच के लिए कई इंस्टीट्यूट खोलने की योजना की घोषणा की थी जिसके माध्यम से मिट्टी की उर्वरकता को जांचा जा सके। इस जांच से होने वाली पैदावार को बढ़ाया जा सके। पीएम ने नेपाल को भी एक इंस्टीट्यूट भेंट किया जहां मिट्टी की गुणवत्ता को जांचा जा सके।

नेपाल को 10000 करोड़ रुपए की सहायता
प्रधानमंत्री ने नेपाल में ऊर्जा जैसे क्षेत्रों के विकास सहित अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए 10000 करोड़ रुपए की सहायता राशि की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह नेपाल के लोगों के बेहतर जीवन के लिए प्रयास करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+