Hindu Temple: अयोध्या के बाद अब इस मुस्लिम देश में बनकर तैयार हुआ भव्य मंदिर, उद्घाटन करने जाएंगे पीएम मोदी
UAE first hindu temple inauguration: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब अगले महीने एक और भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। मुस्लिम बहुत देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस मंदिर का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को करेंगे।
इस मंदिर का निर्माण 700 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इसमें जटिल डिजाइन वाले गुलाबी बलुआ पत्थर और संगमरमर के बने 7 शिखर शामिल होंगे जो देश के प्रत्येक अमीरात का प्रतिनिधित्व करते हैं।

14 फरवरी को खुलने जा रहा है यह अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर है, जो अल वाकबा जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। इस मंदिर को बेहद अत्याधुनिक शैली में तैयार किया गया है। बड़ी संख्या में कलाकार, मजदूर और इंजीनियर मिलकर इस भव्य इमारत को तैयार कर रहे हैं।
20 हजार वर्गमीटर के दायरे में बना है मंदिर
प्राचीन और पाश्चात्य आर्किटेक्चर के मेल से बने इस मंदिर की नक्काशी बेजोड़ है। इस मंदिर को पारंपरिक हाथ से नक्काशी किए गए पत्थरों से बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर की आधारशिला 2018 में रखी थी। ऐसे में उद्घाटन से पहले तैयारियां जोरों शोरों पर है।
कहा जाता है कि ये मंदिर इतना मजबूत है कि 1000 साल तक इसे कुछ नहीं होने वाला है। खाड़ी मुल्क में बन रहे इस मंदिर के निर्माण के पीछे हिंदू संप्रदाय 'बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था' है, जिसे BAPS संस्था के तौर पर जाना जाता है।
BAPS ने दुनियाभर में 1,100 से अधिक हिंदू मंदिरों का निर्माण किया है। इसमें नई दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर और अमेरिका के न्यू जर्सी में हाल ही में उद्घाटन किया गया एशिया के बाहर सबसे बड़ा मंदिर भी शामिल है।
पीएम मोदी ने आमंत्रण स्वीकारा
बीते दिनों बीएपीएस हिंदू मंदिर की ओर से पीएम मोदी को निमंत्रण दिया गया था। इसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है। पीएम मोदी के यूएई दौरे को लेकर वहां पर मौजूद भारतीय प्रवासी अब तक के सबसे बड़े शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं।
इस शिखर सम्मेलन को पीएम संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम अहलान मोदी (नमस्कार मोदी) नाम दिया गया है। ये कार्यक्रम शेख जाएद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच घनिष्ठ संबंधों का जश्न है और भारतीय समुदाय को अपने नेता के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। हाल के वर्षों में, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंध विकसित हुए हैं, जिससे द्विपक्षीय व्यापार और आपसी समझ मजबूत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications