पैगंबर विवाद के बाद पहली बार PM मोदी करेंगे अरब देश का दौरा, जर्मनी में G7 में हिस्सा लेने के बाद जाएंगे UAE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व-यूएई राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे।
नई दिल्ली, 22 जूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व-यूएई राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा G7 शिखर सम्मेलन के बाद 28 जून को होगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान वह यूएई के नए राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में चुने जाने पर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को भी बधाई देंगे।
तस्वीर- फाइल

G7 सम्मेलन के लिए जर्मनी जाएंगे मोदी
वहीं, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26-27 जून को G7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी का दौरा करेंगे। पीएम मोदी G7 शिखर सम्मेलन के दौरान दो सत्रों को संबोधित भी करेंगे। जिनमें पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे मुद्दे शामिल हैं।
दो सत्रों को करेंगे संबोधित
बयान में कहा गया है कि जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो सत्रों को संबोधित कर सकते हैं जिसमें पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे विषय शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि इस शिखर बैठक से इतर प्रधानमंत्री सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कुछ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे ।












Click it and Unblock the Notifications