Modi in US: भारतीय समुदाय के साथ 2 घंटे का मेगा शो, अमेरिका में भारत के विकास की कहानी सुनाएंगे पीएम मोदी

PM Modi US Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। बाइडेन दंपति 22 जून को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए रात्रिभोज की मेजबामी करेंगे। वहीं, 21 जून को बाइडेन परिवार ने भारतीय प्रधानमंत्री के लिए एक अंतरंग डिनर कार्यक्रम रखा है, जिसमें कुछ चुनिंदा लोग ही शमिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जिसमें अमेरिकी संसद के दोनों सदनों के सदस्य शामिल होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के पीछे इस बार अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और अमेरिकी संसद के स्पीकर केविन मैक्कार्थी रहेंगे।

PM Modi US Visit

भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे और प्रधानमंत्री का ये मेगा शो उनकी यात्रा के अंतम दिन, यानि 23 जून को होगा। 23 जून को पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग और इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में देश भर के डायस्पोरा नेताओं की आमंत्रण सभा को संबोधित करेंगे।

वहीं, भारतीय डायस्पोरा को संबोधित करने का थीम 'भारत के विकास का इतिहास में उनका योगदान' होगा।

1. पीएम मोदी का कार्यक्रम 23 जून की शाम 7 बजे से रात 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) दो घंटे के लिए होगा।

2. पुरस्कार विजेता अंतरराष्ट्रीय सिंगर मैरी मिलबेन, रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में यूनाइटेड स्टेट्स इंडियन कम्युनिटी फाउंडेशन (USICF) द्वारा आयोजित डायस्पोरा रिसेप्शन में मोदी और अन्य मेहमानों के लिए शानदार प्रस्तुति देंगी।

3. हॉलीवुड की प्रख्यात सिंगर मिलबेन, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के निमंत्रण पर पीएम मोदी के साथ 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (यूएनएचक्यू) में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेंगी।

4. अमेरिका में पीएम मोदी के रोनाल्ड रीगन सेंटर कार्यक्रम के आयोजक डॉ भरत बरई ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया में सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक व्यक्ति हैं।

5. भारतीय प्रवासियों को पीएम मोदी का संबोधन, वाशिंगटन डीसी में अपेक्षाकृत छोटी सभा में होगा। आयोजकों ने पहले एक बड़ी सभा का आयोजन किया था, लेकिन अमेरिका में पीएम मोदी का दौरा इतना व्यस्त होने वाला है, कि आखिरकार आयोजकों को पीएम मोदी के समय को देखते हुए व्हाइट हाउस के काफी करीब ही हॉल को बुक किया गया है।

6. अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा की संख्या लगभग 45 लाख है, जो देश भर में फैली हुई है। माना जा रहा है, कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान अलग अलग अमेरिकी शहर से भारतीय डायस्पोरा के लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

7. इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष बरई ने कहा, कि "वैश्विक भारतीय डायस्पोरा के लिए नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय भारतीय प्रधान मंत्री हैं। अब वह सबसे लोकप्रिय विश्व नेता हैं।" उन्होंने कहा, कि पहले पीएम मोदी के कार्यक्रम की प्लानिंग साल 2019 में शिकागो के ह्यूस्टन में मैडिसन स्क्वायर में किए गये कार्यक्रम की तरह की की जा रही थी, लेकिन उनकी व्यस्तता देखते हुए कार्यक्रम को छोटा रखा गया है।

8. बरई ने पीटीआई-भाषा से कहा, कि "पहले इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी के पास समय नहीं था, लेकिन आयोजकों की बार बार अपील के बाद प्रधानमंत्री की अमेरिका से वापसी के कार्यक्रम को कुछ घंटों के लिए आगे बढ़ाया गया और प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात के लिए अलग से समय निकाला है।"

9. लिहाजा ये कार्यक्रम काफी छोटा है, जिसमें सिर्फ 1000 लोग ही शामिल होंगे।

10. रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जून को प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें भाी हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के सदस्य पहुंच रहे हैं। वहीं, वॉशिंगटन में भी पीएम मोदी को देखने के लिए भारतीय डायस्पोरा के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+