PM Modi Visit To US: भारत-अमेरिका की दोस्ती के नाम पीएम मोदी ने उठाया टोस्ट, बाइडेन संग किया चीयर्स

usa, america, pm modi visit to usa, joe biden

PM Modi Visit To US: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर में मेजबानी करके खुशी जाहिर की है। बाइडेन ने कहा कि यह मौका भारत और अमेरिका के बीच जबरदस्त दोस्ती के बंधन के जश्न का है।

स्टेट डिनर में विशेष भाषण के दौरान बाइडेन ने कहा कि जिल और मैंने पीएम मोदी के साथ बेहतरीन समय बिताया। आज रात हम दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्ते का जश्न मना रहे हैं।

Modi Visit to US

इस दौरान पीएम मोदी और जो बाइडेन ने टोस्ट भी रेज किया। इससे पहले जो बाइडेन और जिल बाइडेन ने पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में स्टेट दिनर के दौरान स्वागत किया। इस स्टेट डिनर में दोनों देशों की कई हस्तियों ने शिरकत की।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज इस शानदार रात्रि भोज के आयोजन के लिए मैं राष्ट्रपति के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता है। जिल बाइडेन का मैं विशेष रूप से आभारी हूं कि उन्होंने मेरी यात्रा को सफल बनाने के लिए निजी रूप से इतने प्रयास किए।

कल शाम आपने अपने घर के दरवाजे मेरे लिए खोले हैं, आपकी मित्रता और गर्मजोशी भरे आदर-सत्कार के लिए मैं हृदय से बहुत-बहुत आभारी हूं। आज की शाम को और अधिक खास बनाते हैं, हमारे साथ उपस्थित दोनों देशों के सभी महानुभाव, लोकतंत्र और विविधता के मूल्यों को साकार करते लोग हमारी सबसे कीमती पूंजी है।

मैं जानता हूं कि सभी लोग आज के स्पेशल मेन्यू को देखकर भोजन के लिए आतुर हैं, डॉक्टर बाइडेन ने बहुत बारीकी से एक-एक चीज की चिंता की है। लेकिन एक काम बाकी है, मेरा आग्रह है कि आप सभी लोग टोस्ट में मेरा साथ दें। यह टोस्ट हमारे जबरदस्त होस्ट और जिल बाइडेन, अच्छे स्वास्थ्य, समानता, संप्रभुता, भारत-अमेरिका के बीच जबरदस्त दोस्ती के नाम है।

भारतीय-अमेरिकी लोगों ने अमेरिका बहुत लंबी यात्रा तय की है, भारतीय मूल्यों, भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं और हमारी संस्कृति के गौरव से भरे हुए इन लोगों को अमेरिका में निरंतर सम्मान मिला है।

भारतीय मूल के लोगों ने अमेरिका के समावेशी समाज और अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। अस्पताल हो या होटल, यूनिवर्सिटी हो या रिसर्च, मैनेजमेंट हो या आईटी, हर क्षेत्र में वो अपना योगदान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+