PM मोदी का यूएस दौरा उत्सव की तरह किया जाएगा सेलिब्रेट, बाइडेन परिवार कर रहा सरप्राइज देने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले हफ्ते अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे और 22 जून को रात्रिभोज कार्यक्रम का आयोजन होगा।

PM Modi US Visit: पीएम मोदी अगले हफ्ते अमेरिका के राजकीय दौरे पर जाने वाले हैं और पीएम मोदी की इस यात्रा को स्पेशल बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का परिवार खास तैयारियां कर रहा है। बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है, कि बाइडेन परिवार 21 जून को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए एक अंतरंग डिनर कार्यक्रम की मेजबानी करने की योजना बना रहा है।

आपको बता दें, कि पीएम मोदी को राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन ने अमेरिका की राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं, लिहाजा इस यात्रा की खास तैयारियां की जा रही हैं।

PM Modi US Visit

बाइडेन परिवार के साथ भोजन करेंगे पीएम मोदी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में स्पेशल डिनर पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान 22 जून को व्हाइट हाउस के दक्षिणी लॉन में एक प्रभावशाली स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जहां 22 जून की रात में रात्रिभोज का आयोजन होगा। रिपोर्ट में कहा गया है, कि इस रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन की शानदार व्यवस्थाओं का आयोजन किया जाएगा, जो असाधारण होगा। पीटीआई के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने पीएम मोदी के कार्यक्रम को तैयार करने वाले हाई प्रोफाइल अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है।

अधिकारी ने कहा, कि "हम व्हाइट हाउस के लॉन में (22 जून को) एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्वागत समारोह करेंगे। उससे एक रात पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए बाइडेन परिवार ने अंतरंग डिनर कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें कुछ खास लोग ही शामिल होंगे।"

हालांकि, बाइडेन परिवार और पीएम मोदी के अंतरंग रात्रिभोज के स्थान का खुलासा नहीं किया गया है।

व्हाइट हाउस द्वारा पिछले सप्ताह जारी कार्यक्रम के अनुसार, बाइडेन 19 से 21 जून तक कैलिफोर्निया की यात्रा पर जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के बाद 21 जून को न्यूयॉर्क से वाशिंगटन डीसी आने की उम्मीद है।

22 जून को व्यस्त गतिविधियों का दिन होगा, जो राजकीय रात्रिभोज के साथ समाप्त होगा, जिसके लिए व्हाइट हाउस के दक्षिण लॉन में बड़ी संख्या में आमंत्रित किए गए मेहमानों के लिए एक तम्बू लगाए जाने की संभावना है।

हालांकि, 22 जून को होने वाले डिनर कार्यक्रम में कौन कौन से मेहमान आमंत्रित किए गये हैं, उसकी जानकारी एक दिन पहले ही मिल पाएगी। लेकिन, माना जा रहा है, इस कार्यक्रम में अमेरिका और भारत के बड़े कारोबारी शामिल होंगे।

अधिकारी ने कहा, कि "मुझे लगता है कि स्टेट डिनर वास्तव में भारत से आने वाले समर्थकों और अधिवक्ताओं के साथ अमेरिका-भारत संबंधों का उत्सव होगा, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका के मेहमान भी इसमें शामिल होंगे।"

अधिकारी ने कहा, कि "हमारे यहां एक कहावत है ... यह एक बहुत ही हॉट टिकट है। शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो, जब मुझे लोगों से राजकीय भोज का टिकट लेने का अनुरोध न मिला हो। मुझे विश्वास है कि यह एक अद्भुत उत्सव होगा।"

नाम न छापने की शर्तों पर बात करने वाले अधिकारी के मुताबिक, 23 जून को उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन पीएम मोदी के लिए लंच कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जो अमेरिकी विदेश विभाग के फोगी बॉटम मुख्यालय में दोपहर के वक्त होगा।

उत्सव की तरह होगा पीएम मोदी का स्वागत

अधिकारी ने कहा, कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब दोनों देशों के बीच के संबंध, टेक्नोलॉजी, शिक्षा को लेकर कार्यक्रम कर रहे होंगे, उस वक्त भी जश्न के दर्जनों कार्यक्रम आयोजित होंगे।" अधिकारी ने कहा है, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक अत्यंत मजबूत कार्यक्रम करने के लिए कहा है और उसी की तैयारी की जा रही है।

अधिकारी ने कहा, कि "हमने अनिवार्य रूप से उन्हें घटनाओं की लगभग पूरी सूची दी है, जो कई मायनों में स्पष्ट करती है, कि हम क्यों सोचते हैं कि अमेरिका-भारत संबंध इतना महत्वपूर्ण है।"

एक सवाल के जवाब में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कि आने वाले दिनों में व्हाइट हाउस पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान होने वाले रात्रिभोज और अन्य गतिविधियों का ब्योरा जारी किया जाएगा। हालांकि, रात्रिभोज में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या 120 से काफी ज्यादा हो सकती, जिसे फिलहाल गुप्त रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+