ओसाका में मिले पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, ईरान से लेकर ट्रेड और 5जी पर हुई चर्चा
Recommended Video
ओसाका। जापान के ओसाका में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात हुई। पीएम मोदी के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। जी20 शिखर सम्मेलन से अलग इस मीटिंग के दौरान मोदी और ट्रंप ने ईरान और ट्रेड मुद्दों के साथ 5जी कम्यूनिकेशन नेटवर्क्स के साथ ही रक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। विदेश सचिव विजय गोखले ने इस बाबत जानकारी दी।

ट्रंप ने जीत पर दी मोदी को बधाई
पीएम मोदी ने भारत की तरफ राष्ट्रपति ट्रंप के प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। पीएम मोदी ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो के हाथों दी एक चिट्ठी में ट्रंप को थैंक्यू कहा है। पोंपेयो हाल ही में भारत की यात्रा पर आए थे। ट्रंप ने कहा, 'भारत और अमेरिका के संबंध इतने करीबी पहले नहीं थे जितने अब हैं।' इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के साथ बातचीत की शुरुआत की। विदेश सचिव गोखले ने बताया चार अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इनमें ईरान, 5जी, ट्रेड और रक्षा संबंध। ट्रंप ने मोदी को हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में विशाल जीत दर्ज करने पर बधाई दी।

ईरान को लेकर पीएम मोदी ने जताई चिंता
ईरान के मसले पर दोनों देशों ने आपस में संपर्क में रहने का वादा किया है और साथ ही क्षेत्रीय स्थिति को स्थिर रखने की बात कही। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने भारत की ऊर्जा संबंधी जरूरतों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने ट्रंप को बताया कि ईरान भारत की 11 प्रतिशत तक ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करता है। भारत की तरफ से ईरान से तेल आयात में ईरान से कमी की गई है और इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत से भारतीय इस क्षेत्र में रहते हैं। इसलिए यहां पर शांति और स्थिरता होना भारत के मौलिक हितों में है।

ट्रंप बोले दोनों देश मिलकर करेंगे काम
पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप को इस बात का ध्यान भी दिलाया कि भारत की तरफ से नौसेना के दो जहाजों को इस क्षेत्र के लिए रवाना किया गया है ताकि भारतीय जहाजों को होरमुज स्ट्रैट से गुजरते समय सुरक्षा प्रदान की जा सके। वहीं ट्रंप ने ईरान के मसले पर कहा कि दोनों देशों साथ में मिलकर कई क्षेत्रों में काम करेंगे। ईरान के मसले पर ट्रंप से जब पूछा गया तो उनका जवाब था, 'हमारे पास अभी बहुत टाइम है। कोई जल्दबाजी नहीं है और भारत अपना समय ले सकता है। उन पर समय को लेकर कोई दबाव नहीं है।' ट्रंप के मुताबिक अमेरिका इस क्षेत्र में स्थिरता कायम करने की कोई कोशिशें कर रहा है।
ट्रेड पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
दोनों देशों के बीच जारी ट्रेड वॉर को लेकर दोनों देश इस प्वाइंट पर पहुंचे हैं कि भारत और अमेरिका के मंत्री जल्द से जल्द मीटिंग करेंगे। दोनों देशों के मंत्री बाजार, ट्रेड बैरियर्स और असंतुलन को लेकर चर्चा करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह और मोदी जल्द ही एक अहम ट्रेड डील का ऐलान करने वाले हैं। भारत ने हाल ही में 28 उत्पादों पर शुल्क लगाया है जिसमें बादाम, दालें, अखरोट से लेकर कुछ ऐसे सामान शामिल हैं जिन्हें यहां से अमेरिका से निर्यात किया जाता है। पीएम मोदी से मुलाकात से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत की ओर से अमेरिकी उत्पादों पर जो टैरिफ लगाया गया है, वह पूरी तरह से अमान्य है। ट्रंप ने कहा कि मोदी के साथ मीटिंग के दौरान वह इस टैरिफ को वापस लेने की गुजारिश करेंगे।
-
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications