'हिन्दू मंदिरों पर हमले बर्दाश्त नहीं', पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री ने दी खालिस्तानियों को चेतावनी
India-Australia Tie: ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में पिछले कुछ महीनों में दर्जन भर हिन्दू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। इसके पीछे खालिस्तानी अलगाववादी हैं।

Modi on vandalism of temples in Australia: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई हिन्दू मंदिरों पर होने वाले बर्बर हमले का मुद्दा ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के सामने उठाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियन समकक्ष से कहा है, कि 'हिन्दू मंदिरों के खिलाफ हो रहे हमले नाकाबिल-ए-बर्दाश्त हैं।' वहीं, ऑस्ट्रेलयन प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को मंदिरों पर हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
आज ऑस्ट्रेलिया में दोनों ही देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें पीएम मोदी ने कहा, कि उन्होंने पहले भी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मंदिरों पर हो रहे बर्बर हमलों को लेकर बात की थी और उन्होंने फिर से इस मुद्दे को प्रधानमंत्री अल्बनीज के सामने उठाया है।
मोदी और अल्बनीज ने क्या कहा?
प्रधान मंत्री मोदी ने आज सुबह संवाददाताओं से कहा, कि "प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और मैंने अतीत में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के मुद्दे पर चर्चा की थी। हमने आज भी इस मामले पर चर्चा की है।"
उन्होंने कहा, कि "हम भारत (और) ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण और गर्म संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी तत्व को स्वीकार नहीं करेंगे... पीएम अल्बनीज ने आज मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया है, कि वह भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।"
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मंदिरों पर हो रहे हमले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि "धार्मिक संरचनाओं और पूजा स्थलों के खिलाफ हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ अत्यधित सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री ने कहा, कि "मैंने उन्हें (प्रधानमंत्री मोदी) आश्वासन दिया है, कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है, जो लोगों की आस्था का सम्मान करता है ... कि हम धार्मिक मंदिरों पर इस तरह के चरम कार्यों और हमलों को बर्दाश्त नहीं करते हैं, चाहे वे हिंदू मंदिर हों, सिनेगॉग हों या चर्च हों। ऑस्ट्रेलिया में इसका कोई स्थान नहीं है।"
एंथनी अल्बनीज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा, कि "हम अपने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के जरिए ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे, कि ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार के खिलाफ पूरी ताकत के साथ कानूनी कार्रवाई हो"। उन्होंने कहा, कि "हम एक सहिष्णु, बहुसांस्कृतिक राष्ट्र हैं, और ऐसे तत्वों के लिए ऑस्ट्रेलिया में कोई जगह नहीं है ..."
ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले
इससे पहले भी, जब मार्च में, ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने भारत का दौरा किया था, तो उन्होंने जोर देकर कहा था, कि उनकी सरकार किसी भी धार्मिक इमारत पर हमले को हल्के में नहीं लेगी।
इसके बाद मोदी ने पीएम अल्बनीज के साथ समझौतों के आदान-प्रदान में बोलते हुए कहा, हिन्दू मंदिरों पर किए जा रहे बर्बर हमले के बाद प्रधानमंत्री अल्बनीज ने आश्वासन दिया है, कि प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा की जाएगी।
आपको बता दें, कि मार्च महीने में ही ब्रिस्बेन में एक प्रमुख हिन्दू मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया था।
वहीं, इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में दो जगहों पर हिन्दू मंदिरों पर हमले किए गये। कैरम डाउन्स में श्री शिव विष्णु मंदिर को हिंदू विरोधी भित्तिचित्रों के साथ चित्रित किया गया था, वहीं मिल पार्क में एक अन्य मंदिर को भारत विरोधी और हिंदू विरोधी भित्तिचित्रों से विरूपित किया गया था।
Recommended Video

ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ महीनों में खालिस्तानियों के मूवमेंट में इजाफा हुआ है और ऐसी रिपोर्ट है, कि बहुत जल्द ऑस्ट्रेलिया की सरकार खालिस्तानियों के खिलाफ कोई बड़ा फैसला लेगी।












Click it and Unblock the Notifications