ग्रीस की राष्ट्रपति को PM मोदी ने सुनाई चंद्रयान-3 की लैंडिंग की कहानी, पूरी मानवता के लिए बताया शुभ फल
PM Modi Greece Chandrayaan-3: ग्रीस दौरे पर एथेंस पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना एन सकेलारोपोलू से मुलाकात की है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस की राष्ट्रपति को चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी सुनाई है।
ग्रीस की राष्ट्रपति से मुलाका के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें चंद्रयान की सफलता पर बात करते हुए कहा, कि "चंद्रयान-3 की सफलता न केवल अकेले भारत की है, बल्कि यह पूरी मानव जाति की सफलता है... चंद्रयान-3 मिशन द्वारा एकत्र किए गए डेटा के नतीजे पूरी वैज्ञानिक बिरादरी और मानव जाति की मदद करेंगे।"

ग्रीस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ग्रीस यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 40 सालों के बाद ग्रीस की यात्रा है। पीएम मोदी से पहले पू्र्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने ग्रीस की यात्रा की थी।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है, कि "दक्षिण अफ्रीका की अपनी यात्रा के बाद, प्रधान मंत्री मोदी ग्रीस के प्रधान मंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर 25 अगस्त 2023 को ग्रीस की आधिकारिक यात्रा कर रहे हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 40 सालों में पहली ग्रीस यात्रा है।"
आज सुबह करीब 9 बजे पीएम मोदी ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंचे हैं।
पीएम मोदी ने एथेंस में ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना एन सकेलारोपोलू से मुलाकात की और बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बारे में बात की।
ग्रीस की एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एथेंस में अज्ञात सैनिक की कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पुष्पांजलि समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
पीएम मोदी शुक्रवार को अपने ग्रीक समकक्ष क्यारीकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर अपनी पहली यात्रा के लिए ग्रीस पहुंचे हैं। एथेंस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने स्वागत किया।
होटल ग्रांडे ब्रेटेन पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और होटल में एकत्र भारतीय समुदाय ने 'भारत माता की जय,' 'मोदी, मोदी' के नारे लगाए। इस दौरान भारतीय समुदाय के सदस्य तिरंगा लहरा रहे थे और उनमें से कुछ पीएम मोदी की यात्रा को यादगार बनाने के लिए ढोल भी बजा रहे थे, जो पिछले 40 वर्षों में देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications