PM Modi Russia Visit: मॉस्को में पीएम मोदी बोले- भारत-रूस ईंधन पर समझौता अहम, वैश्विक बाजार में आई स्थिरता

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने दूसरे दौरे के दूसरे दिन राष्टपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई अहम चर्चा में द्विपक्षीय विषयों के साथ आतंकवाद, अस्थिरता और वैश्विक शांति जैसे मुद्दों भी शामिल किया गया, जिससे दुनिया के कई देश पीड़ित हैं। पीएम ने रूसी राष्ट्रपति के साथ चर्चा के दौरान। भारत-रूस के संबंध को और मजबूत करने पर भी दोनों नेताओं ने बल दिया और पिछले ढाई दशक के दौरान रूस के साथ भारत के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को तारीफ की।

पीएम की पुतिन के साथ 22वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक है। जिसमें अपने रूस दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री अहम चर्चा में शामिल हुए। जिसमें भारत और रूस के बीच ऊर्जा, व्यापार, विनिर्माण और उर्वरक जैसे क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

PM on India-Russia fuel trade

बैठक के दौरान अपने संबोधन में पीएम ने कहा, "महामहिम और मेरे दोस्त, मैं इस भव्य स्वागत और सम्मान के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं. भारत में चुनावों में हमें अभूतपूर्व जीत मिली। उसके बाद आपने जो शुभकामनाएं दीं, उसके लिए भी मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।मार्च में आपने भी शानदार प्रदर्शन किया था. चुनाव में जीत के लिए मैं एक बार फिर आपको शुभकामनाएं देता हूं।"

'2.5 दशक में 17 बार मुलाकात'
द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम ने कहा कि रूस के साथ भारत के पुराने रिश्ते ना सिर्फ कायम हैं बल्कि समय के साथ और अधिक मजबूत हुए हैं। पीएम ने कहा, "पिछले 2.5 दशकों से मेरा रूस के साथ-साथ आपके के साथ भी संबंध रहा है। करीब 10 साल में हम 17 बार मिल चुके हैं. पिछले 25 वर्षों में हमारी लगभग 22 द्विपक्षीय बैठकें हुई हैं। यह हमारे संबंधों की गहराई को दर्शाता है।"

आतंकवाद की निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले 40-50 साल से भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है। आतंकवाद कितना भयानक होता है वह हम पिछले 40 वर्षों से सामना कर रहे हैं। इसलिए, जब मास्को में आतंकवादी घटनाएं हुईं, जब दागिस्तान में आतंकवादी घटनाएं हुईं, उसका दर्द कितना गहरा होगा इसकी मैं कल्पना कर सकता हूं. मैं सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं।"

आतंकवाद की निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले 40-50 साल से भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है। आतंकवाद कितना भयानक होता है वह हम पिछले 40 वर्षों से सामना कर रहे हैं। इसलिए, जब मास्को में आतंकवादी घटनाएं हुईं, जब दागिस्तान में आतंकवादी घटनाएं हुईं, उसका दर्द कितना गहरा होगा इसकी मैं कल्पना कर सकता हूं. मैं सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं।"

ईंधन डील से मुद्रास्फीति पर नियंत्रण
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता लाने के लिए भारत और रूस के बीच ईंधन व्यापार को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि रूस से साथ ईंधन की डील से ना सिर्फ भारत को मुद्रास्फीति से बचाया गया बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्थिरता भी मजबूत हुई। मॉस्को में मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जब दुनिया ईंधन की चुनौती का सामना कर रही थी, तब आपके समर्थन ने हमें भारत में लोगों की पेट्रोल और डीजल की जरूरतों को पूरा करने में मदद की। इतना ही नहीं, दुनिया को यह स्वीकार करना चाहिए कि ईंधन को लेकर भारत-रूस समझौते ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता लाने में बड़ी भूमिका निभाई है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+