आपका स्वागत है मेरे बड़े भाई.. भूटान के प्रधानमंत्री ने किया PM मोदी का जबरदस्त स्वागत, चीन की नहीं गली दाल?
PM Modi Bhutan Visit: भूटान में आपका स्वागत है, मेरे बड़े भाई.. इन शब्दों के साथ भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने दो दिनों के थम्पू दौरे पर पहुंचे भारतीय प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया है। जिससे एक संकेत मिलता है, कि भूटान में चीन की दाल नहीं गल पाई है।
ऐसा इसलिए, क्योंकि डोकलाम की अदलाबदली की कोशिश में लगे चीन को भूटान की पिछली सरकार के समय थोड़ी बढ़त हासिल हुई थी, जब सीमा विवाद के समाधान को लेकर दोनों देशों ने एक टेक्निकल टीम के गठन की घोषणा की थी, लेकिन भूटान की नई सरकार से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, भूटान भारत के खिलाफ चीन को रणनीतिक क्षेत्र में कदम जमाने नहीं देगा।

पीएम मोदी का भूटान दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिनों के भूटान दौरे पर आज राजधानी थम्पू पहुंचे हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया है और राजधानी में जगह जगह पीएम मोदी के स्वागत में पोस्टर्स लगाए गये हैं। वहीं, पारो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे मौजूद थे, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगातार दोनों देशों के बीच की मजबूत दोस्ती का सबूत दिया।
Recommended Video
पीएम मोदी ने जिस गर्मजोशी के साथ भूटान के प्रधानमंत्री को गले से लगाया, उससे संकेत यही मिलते हैं, कि भूटान को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और भूटान, नेपाल या फिर मालदीव की तरफ भारत विरोधी कदम नहीं उठाएगा।
एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया और भूटानी आर्म्ड फोर्सेस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान आगमन से पहले संबंधित अधिकारियों ने पारो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारतीय नेता के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां कीं थी। पूरे एयरपोर्ट को दुल्हन की तरह सजाया गया था और फूलों की रंगोलियां बनाई गई थी।
पीएम मोदी के स्वागत के लिए भूटानी संस्कृति को चित्रित करने वाला लाल कालीन और रंगीन झंडे भी लगाए गए थे। इसके अलावा, पीएम मोदी के सुरक्षित आगमन को सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अपनी भूटान यात्रा के दौरान पीएम मोदी भारत-भूटान द्विपक्षीय साझेदारी को और बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
आपको बता दें, कि पहले भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा गुरुवार को ही होने वाली थी, लेकिन थम्पू में खराब मौसम की वजह से यात्रा टल गई थी और फिर प्रधानमंत्री के दौरे का कार्यक्रम आज रखा गया था। आपको बता दें, कि दोनों देशों के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध 1968 में स्थापित हुए थे, जिसकी आधारशिला 1949 में हस्ताक्षरित मित्रता और सहयोग संधि थी और बाद में फरवरी 2007 में इसे नवीनीकृत किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications