PM Modi Kuwait visit: पीएम मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, 'द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर' से सम्मानित
PM Modi Kuwait visit: पीएम मोदी दो दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। शनिवार को वे कुवैत पहुंचे, जहां प्रधान मंत्री महामहिम शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा ने उनका बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। दूसरे दिन यानी रविवार को कुवैत ने अपने सर्वोच्च सम्मान, "द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर" ( Mubarak Al-Kabir Order) से पीएम मोदी को सम्मानित किया।
रविवार पीएम मोदी की ऐतिहासिक कुवैत यात्रा का दूसरा और अंतिम दिन है। उन्हें द गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पीएम को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान "द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर" सम्मान दिया गया।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की कुवैत यात्रा भारत और खाड़ी देशों के रिश्तों को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावना है।
क्या है "द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर" सम्मान
कुवैत का सर्वोच्च सम्मान "द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर" नाइटहुड का एक आदेश है। यह मित्रता के प्रतीक के रूप में राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी संप्रभुओं और शाही परिवारों के सदस्यों को दिया जाता है। इससे पहले, यह पुरस्कार बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे वैश्विक नेताओं को दिया गया था।
अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा
कुवैत दौरे के दूसरे दिन प्रधामंत्र नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के अहम बैठक की। जिसमें फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को विषय पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के साथ शानदार बैठक। हमने फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के अनुरूप। हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी अधिक विकसित होगी।"












Click it and Unblock the Notifications