म्यांमार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ भव्य स्वागत
म्यांमार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पड़ोसी देश म्यांमार पहुंच गये हैं। तीन दिन के दौरे पर म्यांमार पहुंचे है प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति थेन सेन ने प्रेसिडेंशियल पैलेस में भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी म्यांमार की राजधानी ने प्यी टॉ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां उनका स्वागत करने के लिए म्यांमार के स्वास्थ्य मंत्री थान ओंग मौजूद थे।

एय़रपोर्ट से प्रधानमंत्री सीधे प्रेसीडेंशियल पैलेस की पहुंचे जहां नवनिर्वाचित म्यांमार के राष्ट्रपति थेन सेन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रेसीडेशियल पैलेस में लगभग 45 मिनट लंबी बातचीत की। गौरतलब है कि हाल ही में म्यामांर लोकतांत्रिक देशों की फेहरिश्त में शामिल हुआ है।
प्रधानमंत्री दस दिन के विदेशी दौरे पर है। म्यांमार के बाद पीए ऑस्ट्रेलिया और फिजी का दौरा करेंग। इस दौरान प्रधानमंत्री विश्व के तकरीबन 40 नेताओं से मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications