यूरोप के दौरे पर पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से की मुलाकात

बर्लिन, 02 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के दौरे पर हैं, इस दौरान पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से बर्लिन में मुलाकात की। आईजीसी की बैठक से पहले पीएम मोदी की जर्मन चांसलर से यह मुलाकात हुई है। जर्मनी के दौरे पर पीएम मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया, पीएम मोदी का स्वागत चांसलर स्कोल्ज ने फेडरल चांसलरी में किया। दोनों नेताओं ने इसके बाद एक दूसरे से आधिकारिक मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधि स्तर की बैठक हुई। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच इस दौरान द्वीपक्षीय सहयोग को लेकर चर्चा हुई, साथ ही वैश्विक मसलों और क्षेत्रीय मुद्दों पर बात हुई।

pm

विदेश मंत्रालय की ओर से इस बैठक के बारे में जानकारी दी गई है। चांसलर स्कोल्ज ने द्वीपक्षीय मुलाकात के बाद एक दूसरे संग बैठक की। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, दिसंबर 2021 में चांसलर स्कोल्ज के सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी के साथ उनकी यह पहली आधिकारिक मुलाकात है। हमारे रणनीतिक साथी के साथ उच्च स्तरीय संबंध हैं। गौर करने वाली बात है कि पीएम मोदी तीन दिवसीय अपनी यूरोप की यात्रा के पहले पड़ाव में जर्मनी पहुंचे हैं, यहां उनका भारतीय प्रवासियों ने बर्लिन में जबरदस्त स्वागत किया।

प्रधानमंत्री छठी आईजीसी बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां पीएम मोदी और जर्मन चांसलर दोनों देशों के शीर्ष सीईओ के साथ चर्चा करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान जर्मनी में भारत के प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार को डेनमार्क पहुंचेंगे, यहां वह नॉर्डिक देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे और उनके साथ उच्च स्तरीय चर्चा करेंगे। तीन दिन के अपने यूरोप टूर के आखिरी पड़ाव में प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने हाल ही में दूसरी बार चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+