पेरिस में राष्ट्रपति ओबामा से मिले पीएम मोदी, सम्मेलन में भाग लेकर स्वदेश रवाना
पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं की यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब यहां जलवायु परिवर्तन पर वार्ता में शामिल पक्षों के सम्मेलन का 21वां सत्र चल रहा है। दोनों नेता इस सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां आए हुए हैं। पीएम मोदी इसके साथ ही भारत के लिए रवाना हो गए हैं।

पीएमओ ने दोनों नेताओं की मुलाकात वाली एक फोटोग्राफ के साथ ट्वीट किया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सीओपी21 से अलग अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बैठक की।
पीएम मोदी मुलाकात के दौरान कहा कि जलवायु परिवर्तन के संबंध में भारत अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेगा। उन्होंने द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को गहरा करने के उपायों के साथ यहां जलवायु एजेंडे पर विचार विमर्श किया। मोदी ने कहा कि इससे बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।
मोदी ने ओबामा के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत से जो उम्मीदें की जाती हैं और उस पर जो जिम्मेदारियां हैं, वह उन्हें पूरा करेगा देश विकास और पर्यावरण (सुरक्षा) दोनों को साथ लेकर चलने पर काम कर रहा है।
इसके पहले मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद और जपान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय बैठक की और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ संक्षिप्त मुलाकात की।
सम्मेलन में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने विश्व के नेताओं के लिए होलांद द्वारा आयोजित दोपहर भोज में भी हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications