PM Modi In UAE: क्राउन प्रिंस ने पीएम मोदी से कहा- यह आपका दूसरा घर, भारतीयों ने इस देश को किया खड़ा
अबू धाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच हैं, जहां उन्होंने पहले तो अबु धाबी में शहीद स्थल वाहत अल करामा पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद ओपेरा हाउस में इंडियन कम्युनिटी को संबोधित किया। वहीं, अबु धाबी के क्राउन प्रिंस ने पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम करते हुए उन्हें अपना दोस्त के रूप में बताया और कहा कि यह आपका दूसरा घर है। अबू धाबी में मीडिया से बातचीत में विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया, 'क्राउन प्रिंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक दोस्त के रूप में बताया और उन्होंने कहा कि अबू धाबी उनका दूसरा घर है।'

विदेश सचिव ने कहा, 'इन सबमें खास बात यह थी जब उन्होंने कई मौकों पर कहा कि यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) को बनाने में भारतीयों का योगदान है, जिसकी अबू धाबी का हर नागरिक प्रशंसा करता है।' गोखले ने बताया कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने कहा किभारतीयों के कठिन परिश्रम और उनके विश्वास पर से ही यह मुल्क बना है। क्राउन प्रिंस ने कहा, 'भारतीयों पर विश्वास किया जा सकता है।'
गोखले ने कहा कि पीएम मोदी का वेलकम करने के लिए क्राउन प्रिंस स्वयं एयरपोर्ट जाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत और यूएई के बीच 14 में से पांच मुख्य समझौतों पर आज हस्ताक्षर होने वाले हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच स्पेस टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट, वित्तीय मसलों और सुरक्षा संबंधी मामलों को लेकर होने वाले इन समझौतों पर दोनों देशों की नजरें टिकी हुई हैं।
दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में एक अहम समझौता होने वाला है। इसके अलावा दोनों देश फाइनेंसियल इंटेलिजेंस भी साझा करेंगे, जिससे हवाला, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को रोकने में अहम कामयाबी मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications