Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Modi in Russia: पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय रूस यात्रा पर हैं। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनके सम्मान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। पहले पुतिन ने पीए मोदी के पुतिन ने गले लगाकर आवभगत की और अब उन्हें रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। रूस के सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पाने के बाद पीएम ने पुतिन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।

पीएम की पुतिन के साथ 22वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक है। जिसमें अपने रूस दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री अहम चर्चा में शामिल हुए। जिसमें भारत और रूस के बीच ऊर्जा, व्यापार, विनिर्माण और उर्वरक जैसे क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। अहम चर्चा के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वेच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित किया।

PM Modi in Russia

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय रूस यात्रा पर हैं। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनके सम्मान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। पीएम मोदी को पुतिन ने रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया।

'ये सिर्फ मेरा नहीं 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान'

वार्ता के बाद रूस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के साथ सम्मानित किया। जिस पर पीएम ने पुतिन का आभार व्यक्त किया और कहा, "... यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह है यह भारत और रूस के बीच सदियों पुरानी गहरी दोस्ती और आपसी विश्वास का सम्मान है। यह हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का सम्मान है... पिछले 2.5 दशकों में, आपके नेतृत्व में, भारत-रूस संबंध सभी दिशाओं में मजबूत हुए हैं। और हर बार नई ऊंचाइयों को छुआ है। आपने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों की जो नींव रखी थी, वह समय के साथ और भी मजबूत हुई है, जो कि हमारे लोगों का बेहतर भविष्य के लिए पीपल-टू-पार्टनरशिप पर आधारित है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमारे संबंध न सिर्फ हमारे दोनों देशों (भारत और रूस) के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज के वैश्विक माहौल के संदर्भ में, भारत और रूस की साझेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। हम दोनों मेरा मानना ​​है कि आने वाले समय में वैश्विक स्थिरता और शांति के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।"

वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, " क्रेमलिन में यह मानद पुरस्कार (ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू) प्रदान करते हुए मुझे खुशी हो रही है... यह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में आपके द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए रूस की ओर से हार्दिक कृतज्ञता का प्रमाण है।"

पुतिन ने पीएम मोदी संबोधित करते हुए कहा, "आपने (पीएम मोदी) हमेशा हमारे देश के साथ व्यापक संपर्कों की सक्रिय रूप से वकालत की है। जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो आपने अपने राज्य को रूसी क्षेत्र के साथ जोड़ने की पहल की थी। अब आप 10 वर्षों से भारतीय सरकार के शीर्ष पर हैं वर्षों से, आपने वास्तव में रूसी-भारत संबंधों को एक विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने का प्रयास किया है...अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में रूसी-भारतीय सहयोग के लिए एक लचीला ढांचा बनाने में आपके योगदान पर अधिक जोर देना असंभव होगा जहां हमारे दोनों देश रक्षा कर रहे हैं स्थिरता, वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बहुध्रुवीयता का सिद्धांत और ब्रिक्स और एससीओ में मिलकर काम करना।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+