UAE:: हिंदू मंदिर की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी, जानिए आज का कार्यक्रम
अबू धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। अपने इस द्विपक्षीय दौरे पर पीएम मोदी पर सुबह 09: 30 बजे वाहत अल करमा जाकर श्रद्धांजलि देंगे। आज पीएम मोदी के संयुक्त अरब अमीरात में कई कार्यक्रम हैं। इसमें से अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम को मुख्य रूप से देखा जा रहा है। बता दें, यहां करीब 30 लाख से ज्यादा लोग भारतीय मूल के हैं।

अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ओमान के सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद से भी मिलेंगे। कबूस का भारत से खास रिश्ता रहा है.। कबूस ने भारत में पढ़ाई की है और वो भारत के पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के छात्र भी रहे चुके हैं।
शंकर दयाल शर्मा ने राष्ट्रपति बनने से पहले कबूस बिन सैद अल सैद को पढ़ाया था। यही कारण है कि कबूस का भारतीय लोगों के साथ खास लगाव रहा है। एक भारतीय अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारत में छात्र जीवन के दौरान सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद की बेहद खूबसूरत यादें रही हैं। इसलिए भारतीय समुदाय के लोगों के साथ उनका खास लगाव रहता है।
आज पीएम मोदी खाड़ी देशों के शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उनका वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में हिस्सा लेने का प्लान है। आइए जानते हैं पीएम मोदी का आज का प्लान-
1. पीएम मोदी सुबह 09: 30 बजे वाहत अल करमा जाएंगे और श्रद्धांजलि देंगे।
2. 11:00-12:30 बजे पीएम मोदी का ओपेरा हाउस में जाने का प्लान है और यहां उनका हिंदू मंदिर में शिलान्यास करने का प्लान है।
3. पीएम मोदी करीब 01:30 बजे दोपहर में खाड़ी देशों के शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
4. दोपहर 02:15 बजे पीएम मोदी UEA के राष्ट्र प्रमुख के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
5. आज पीएम मोदी का वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में भी हिस्सा लेने का प्लान है।
बता दें, पीएम बनने के बाद पीएम मोदी दूसरी बार UEA गए हैं, इससे पहले वो साल 2015 में यूएई की यात्रा पर गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके कहा कि, ''दुबई-अबू धाबी राजमार्ग पर बनने वाला यह अबू धाबी का पहला पत्थर से निर्मित मंदिर होगा। ''
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की यूएई के क्राउन प्रिंस से मुलाकात, दोनों देशों में कई अहम समझौते
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications