PM Modi Donald Trump Call: ट्रंप ने PM मोदी से 40 मिनट की फोन पर बात, क्या भारत बनेगा शांतिदूत
PM Modi Donald Trump Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज( 14 अप्रैल) को करीब 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। इस वार्ता ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। ईरान में युद्धविराम के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बड़ी बातचीत है।
यह चर्चा ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप ने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को ब्लॉक करने का कड़ा फैसला लिया है, जिससे वैश्विक व्यापार पर असर पड़ सकता है। पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता की विफलता के बाद, अमेरिका अब भारत के साथ मिलकर क्षेत्रीय स्थिरता और व्यापारिक हितों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Strait of Hormuz Crisis: दोस्ती और आपसी प्यार का संदेश
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, यह बातचीत बेहद गर्मजोशी भरी रही। राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से स्पष्ट कहा कि "अमेरिका भारत से प्यार करता है।" इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारतीय जनता की भावनाओं को साझा करते हुए कहा कि "भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं।" यह आपसी संवाद दिखाता है कि दोनों देशों के बीच निजी और रणनीतिक संबंध कितने गहरे हो चुके हैं, जो भविष्य के समझौतों की बुनियाद बनेंगे।
ईरान संकट और होर्मुज की घेराबंदी
बातचीत का मुख्य केंद्र ईरान युद्ध और उसके बाद पैदा हुए हालात रहे। ट्रंप द्वारा 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को पूरी तरह बंद करने के ऐलान ने भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि यह रास्ता तेल और गैस की सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी और ट्रंप ने इस ब्लॉक के आर्थिक प्रभावों और ऊर्जा सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की। अमेरिका चाहता है कि इस मुद्दे पर भारत की भूमिका और समर्थन स्पष्ट रहे।
ये भी पढ़ें: Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'
पाकिस्तान में शांति वार्ता की विफलता
हाल ही में इस्लामाबाद में पाकिस्तान की अगुआई में अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के बीच 21 घंटे लंबी बातचीत हुई थी। ईरान युद्ध के बाद शांति बहाली के लिए बुलाई गई यह बैठक पूरी तरह बेनतीजा रही। इस वार्ता के फेल होने के तुरंत बाद ट्रंप का पीएम मोदी को फोन करना यह संकेत देता है कि अमेरिका अब दक्षिण एशिया में पाकिस्तान के बजाय भारत को एक अधिक विश्वसनीय और मजबूत शांति मध्यस्थ के रूप में देख रहा है।
व्यापार और भविष्य की रणनीति
युद्ध के माहौल के बीच दोनों नेताओं ने व्यापारिक रिश्तों को कमजोर न होने देने की कसम खाई। राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप नियमित रूप से पीएम मोदी को वैश्विक घटनाक्रमों पर अपडेट देते रहते हैं। 40 मिनट की इस लंबी कॉल में न केवल सुरक्षा मुद्दों पर बात हुई, बल्कि भारत और अमेरिका के बीच चल रहे महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौतों को गति देने पर भी सहमति बनी, ताकि युद्ध का असर अर्थव्यवस्था पर कम हो सके।












Click it and Unblock the Notifications