कनाडा में पीएम मोदी को बड़ी सफलता, भारत में बिजली की समस्या से मिलेगी निजात
टोरंटो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 10 दिवसीय तीन देशों के दौरे के अपने आखिरी पड़ाव कनाडा पहुंचे हैं। कनाडा में भारत को उर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत और कनाडा के बीच 7.1 मिलियन पाउंड का यूरेनियम करार हुआ, इस करार से भारत में उर्जा संकट से निजात मिलने में बड़ी मदद मिलेगी।

भारत और कनाडा के बीच यूरेनियम के करार को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत कनाडा भारत को अगले 5 साल तक यूरेनियम की आपूर्ती करेगा।
भारत और कनाडा के बीच 7.1 मिलियन पाउंड का यूरेनियम समझौता हुआ है। इस समझौते के बाद भारत को अगले 25 सालों तक उर्जा के क्षेत्र में विस्तार में बड़ी मदद मिलेगी। साथ ही भारत में बंद पड़े न्यूक्लियर पॉवर एक बार फिर से उर्जा का उत्पादन शुरु कर सकेंगे।
कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफेन हार्पर ने कहा कि कनाडा की कंपनी कैमियो भारत को यूरेनियम की आपूर्ती करेगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कनाडा के साथ हुए यूरेनियम समझौते से भारत को जलवायु परिवर्तन संबंधी प्रतिबद्धता निभाने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कनाडा भारत को परमाणु ऊर्जा पैदा करने के लिए यूरेनियम देगा, जिससे कार्बन उत्सर्जन घटेगा और जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications