अयोध्या के बाद इस तारीख को UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, स्वीकार किया निमंत्रण
Abu Dhabi Hindu Mandir Inauguration: करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान राम के भव्य मंदिर का अयोध्या में 22 जनवरी को उद्घाटन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां अंतिम रूप चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
अबूधाबी में बनने वाले हिंदू मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भी सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (28 दिसंबर) को BAPS हिंदू मंदिर, अबू धाबी के उद्घाटन करने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। 14 फरवरी, 2024 को यूएई के अबूधाबी में हिंदू मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा।

मंदिर की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी को आमंत्रित करने पहुंचा था, जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी को मंदिर के लिए आमंत्रित किए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फोटो साझा करते हुए दी जानकारी
बीएपीएस-दिव्य दर्शन ने पीएम मोदी को निमंत्रण की जानकारी साझा करते हुए लिखा- "पूज्य ईश्वरचरण स्वामीजी एवं पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने गुरुवर्य महंत स्वामीजी की ओर से आबूधाबी, यूएई में फरवरी 14, 2024 को प्रतिष्ठित होने वाले हिंदू मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं लोकार्पण समारोह में गौरवशाली उपस्थिति के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित किया। इस आमंत्रण को सहर्ष मोदीजी ने स्वीकार किया।"
प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी को शॉल और माला पहनाकर मंदिर का उद्घाटन करने का निमंत्रण सौंपा, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया।
एक घंटे तक चला मुलाकात का दौर
BAPS स्वामीनारायण संस्था ही ओर से ही यूएई के अबूधाबी में हिंदू मंदिर का निर्माण कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अबू धाबी के हिंदू मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने करीब एक घंटे तक पीएम मोदी से अनौपचारिक मुलाकात हुई।
2018 में पीएम मोदी ने रखी थी नींव
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में यूएई दौरे के बीच 'बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर' की नींव रखी थी और अब मंदिर बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन भी पीएम मोदी के द्वारा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications