अमेरिकी पूर्व सैनिक ने किया प्लेन हाईजैक, आसमान में 2 घंटे रहा विमान, लैंडिंग से पहले यात्री ने मारी गोली

US Plane Hijack: अमेरिका के पूर्व सैनिक ने गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) को बेलीज में एक छोटे यात्री विमान को चाकू की नोंक पर हाईजैक कर लिया। प्लेन हाईजैक के बाद आसमान में लगभग 2 घंटे तक चक्कर काटता रहा। हालांकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग से पहले ही एक यात्री ने हमलावर को गोली मार दी।

ट्रिपोक एयर विमान में 14 यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। बताया जा रहा है इसमें 3 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके पीठ और फेफड़ों में चाकू लगा है। हाईजैक करने वाले की पहचान अमेरिकी नागरिक अकिनीला सावा टेलर के रूप में हुई है। वो अमेरिकी सैनिक रह चुका है।

US Plane Hijack

हमलावर को गोली मारने वाले यात्री की ही हालत गंभीर

बेलीज के पुलिस आयुक्त चेस्टर विलियम्स के मुताबिक आरोपी टेलर ने विमान के हवा में होने के दौरान चाकू निकाल कर दो यात्रियों और एक पायलट पर हमला किया। उसकी डिमांड थी कि पायलट उसे देश से बाहर ले जाएं। इसी दौरान जिस यात्री के पास लाइसेंसी बंदूक थी..उसने टेलर को गोली मार दी। गोली मारने वाले यात्री की ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक ट्रॉपिक एयर विमान में 14 यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। यह विमान मेक्सिको के साथ बेलीज की सीमा के पास एक छोटे से शहर कोरोजल से उड़ान भर रहा था और सैन पेड्रो की ओर जा रहा था, तभी हमलावर ने इसको हाईजैक किया।

मैक्सिको ले जाने की मांग कर रहा था हाईजैकर

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक चाकू से लैस अमेरिकी नागरिक को दूसरे यात्री ने सीने में गोली मारी है। हाईजैकर की मांग थी कि उसे प्लेन में बैठा पायलट मैक्सिको ले जाए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि टेलर चाकू को विमान में कैसे ले जाने में कामयाब रहा। एक समय पर, टेलर ने ईंधन भरने के लिए विमान को लैंड भी करना चाहा था।

जिसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदल लिया और करीब दो घंटे तक अनियमित उड़ान भरी, फिर आखिरकार पुलिस हेलीकॉप्टर की निगरानी में तटीय शहर लेडीविले में लैंड कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि बेलीज एयरपोर्ट कंसेशन कंपनी के बयान के मुताबिक घटना शुरू होने के तुरंत बाद, स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे पूर्ण आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+