VIDEO: स्पेस में हुई पार्टी, एस्ट्रोनॉट्स ने जमकर खाया पिज्जा
नई दिल्ली। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद एस्ट्रोनॉट्स ने पिज्जा पार्टी की है। वीकएंड पर की गई इस पार्टी का वीडियो पाउलो नेसपॉली ने ट्विटर पर शेयर किया है। नासा स्पेस स्टेशन मैनेजर किर्क शिरेमैन ने इटैलियन एस्ट्रोनॉट पाओलो नेस्पोली ने पिज्जा बनाने का सामान मांगा था। पिज्जा बनाने का सामान पिछले महीने कॉमर्शियल सप्लाई शिप से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में भिजवाया गया था। इसके बाद दुनिया के बाहर स्पेस में ये पार्टी हुई है। ये पहली बार है, जब स्पेस में पिज्जा पार्टी हुई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्पेस स्टेशन में मौजूद क्रू ने वीकेंड पर 2 दिसंबर को पिज्जा बनाया। छह एस्ट्रोनॉट्स ने पिज्जा बनाकर इन्हें उछाला और फिर गर्म कर खाया।













Click it and Unblock the Notifications